120 Bahadur Box Office Collection Day 1 : जिस देशभक्ति कहानी का इंतेजार कई दिनों से किया जा रहा था। आज वो बड़े पर्दे पर लग चुकी है। जिसकी भावुक कहानी और भारतीय सैनिकों की वीरता देख लोगों के रोंगटे हो रहे है। दरअसल भारत-चीन युद्ध पर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ को फायनली आज सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। ऐसे में पहले दिन कितनी कमाई की है उसकी डिटेल्स आ चुकी है। चलिए जानते है 120 Bahadur Day 1 Collection कितना किया है।
Table of Contents
120 बहादुर का पहले दिन का कलेक्शन
भारत और पाकिस्तान को लेकर अक्सर फिल्में बनती है। लेकिन इस बार हिन्दी सिनेमा भारत-चीन युद्ध को बड़े पर्दे पर लेकर आया है। जो दर्शकों का ध्यान खीचने के लिए एक शानदार रणनीति है। जिसकी बजह रेजंगा ला की लड़ाई जो हर सिनेमा प्रेमी को अपनी और आकर्षित करेंगी, जिसमे अनुभवी कलाकार फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह की भूमिका को बड़े पर्दे पर उतारा है। जिस अंदाज के साथ उन्होंने इस वीर योद्धा के किरदार को निभाया है। उस तरह तरफ चर्चा हो रही है।
फिल्म को मिल रहे पॉज़िटिव रिव्यू
सिर्फ इनकी ही नहीं फिल्म में नजर आई राशि खन्ना तो वही सबसे खास बात इसकी प्रस्तुति, जो दिल छू लेने वाली है। जिसमे बैकग्राउंड में इमोशनल संगीत हो या फिर वॉर के एक्शन सीक्वेंस फिल्म के हर पहलू को इतने संवेदनशीलता से दिखाया गया है। कि, पता नहीं लगता है फिल्म में फिल्माए गए सीन स्क्रीन पर है या रियालटी में, दरअसल ऐसा दर्शकों की और से कहाँ जा रहा है जहां ‘120 बहादुर’ फिल्म को सोशल मीडिया पर वाहवाही मिल रही है। जिसमे रजनीश घई के डायरेक्शन की भी प्रशंसा हुई है।
120 Bahadur Box Office Collection Day 1

बॉक्स ऑफिस पर नज़र डाले तो, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत जो इसे कामयाबी को लेकर जा सकता है वो वर्ल्ड ऑफ माउथ है जिसमे शुरुआत में ये कामयाब होती दिख रही है। सिनेमा प्रेमियों के बीच में इसने अपने रिव्यूज से सकारात्मक माहौल बना दिया है।
| Day | इंडियन नेट कलेक्शन |
| Day 1 | 2.25 करोड़ रुपये |
क्या है फिल्म की कहानी
साल 1962 लगभग सभी भारतीय लोगों को पता होगा, इस साल 120 भारतीय वीरों ने पड़ोसी मुल्क चीन के 3000 सैनिकों को धूल चटा दी थी। ये फिल्म उनके जज्बे और बलिदान की कहानी है। जिसमे रेजांग ला की लड़ाई को बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। फिल्म में लीड किरदार में फरहान अख्तर है जिन्होंने उस वीर योद्धा का किरदार निभाया है जिन्होंने चीन के हजारों सैनिकों के सामने चौकी खाली नहीं की थी। फिल्म में उनके बहादुरी को बखूबी तरह से दिखाया है।
- स्टार कास्ट: फरहान अख्तर, राशि खन्ना
- निर्देशक: राजनीश घई
- लेखक: राजीव जी मेनन
- रन टाइम: 137 मिनट

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
