120 Bahadur Box Office Collection Day 15: धुरंधर के सामने 120 बहादुर का हुआ बुरा हाल, जानिए टोटल कमाई कितनी रही

120 Bahadur Box Office Collection Day 15: फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर जो 2 हफ्तों के अंदर ही सिमट थी नजर आ रही है। इतना ही नहीं धुरंधर के रिलीज होने से फिल्म का कलेक्शन और कम होने वाला है। फ़िहलाल फरहान अख्तर की इस देशभक्ति फिल्म ने लगभग 2 हफ्ते सिनेमाघरों में बिता लिए किन्तु कमाई का आंकड़ा बेहद कम है। चलिए जानते है टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है

120 Bahadur Box Office Collection- 20 लाख भी नहीं कर पा रही टच

रजनीश राजी द्वारा निर्देशित 120 बहादुर जिसे रिव्यू तो शानदार मिले थे। फिल्म में कमाल की देशभक्ति दिखाई गई थी। साथ ही इमोशन पहलू को जिस तरह से दिखाया गया था। वो दर्शकों को पसंद भी आया था। लोगों ने लीड एक्टर फरहान अख्तर के अभिनय की भी प्रशंसा की थी। लेकिन फिल्म को मिला शानदार रिस्पांस बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमयों को सिनेमाघरों में नहीं खीच पाया जिससे फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर हट सकती है।

120 Bahadur Box Office Collection Day 15

दरअसल भारत और चीन के युद्ध को दिखा रही 120 बहादूर बॉक्स ऑफिस पर रोजाना पिछड़ थी नजर आ रही है। दर्शको की संख्या सिनेमाघरों में और कम हो गई है। दरअसल ये देशभक्ति फिल्म अब 20 लाख के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पा रही है। पहले दिन 2.25 करोड़ की मद्दम शुरुआत और पहले हफ्ते में ही महज 15 करोड़ तो वही उसके बाद दूसरे वीक में रोजाना लाखों में कमाई की है। 13वें दिन 20 लाख कमाए थे। कल 120 बहादूर का 14वां दिन जहां ये 20 लाख ही कमा सकी, और आज तो ये यहा तक आने भी मुश्किल नजर आ रही है।

जल्द सिनेमाघरों से बाहर होगी फिल्म

(इमेज श्रेय: इंस्टा)

दरअसल रणवीर सिंह को बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर आज से एंट्री मार ली है। दर्शकों की भीड़ सुबह से ही इस फिल्म की और नजर आ रही है। सिंह की ये फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है। जिससे 120 बहादुर की स्क्रीन भी कम हो चुकी है। ऐसे में कुछ ही दिनों में ये बड़े पर्दे पर हट भी सकती है। क्योकि 15वें दिन 6 लाख की कमाई की।

ऐसे में लाइफटाइम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ तक भी मुश्किल है। सेकनिल्क के अनुसार 120 बहादूर ने 15 दिनों से भारत से नेट 17.91 करोड़ का बिजनेस किया है।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 1: धुरंधर की धांसू कमाई से रणवीर सिंह ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

बजट है बहुत ज्यादा

बता दे कि, रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित फिल्म को बनाने में निर्माता ने मोटा पैसा लगाया था। लेकिन ये फिल्म अपने बजट का 25% भी नहीं कमा सकी है। जो असफलता को दिखाता है। दरअसल बजट कथित तौर पर 80-90 करोड़ है। जिससे 120 बहादुर को इस बजट तक पहुंचना अब असंभव लग रहा है।

Note: ध्यान दे लेख में उपस्थित 120 बहादूर के 14 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment