5 September Movie Release: सितंबर 2025 में कई फिल्में रिलीज हो रही है। जिसमे मच अवेटेड फिल्में भी शामिल है। इन फिल्मों की रिलीज में ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन 5 सितंबर को दो बड़ी फिल्मों का आगाज हो रहा है। चलिए जानते है 5 सितंबर 2025 को कौन-कौन सी फिल्म रिलीज हो रही है।
5 सितंबर को कौन सी मूवी रिलीज होगी
भारतीय सिनेमा की हर महीने कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती है। अगस्त में बॉलीवुड के साथ साउथ की कई फिल्में रिलीज हुई है। जिसमे 2025 की बहुचर्चित फिल्में सन ऑफ सरदार 2, वॉर 2, कुली जैसी बड़ी फिल्में थी। तो वही सितंबर में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। जिसमे क्लैश भी देखने को मिल रहा है। चलिए जानते है 5 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्में
टाइगार श्राफ की बागी 4
इस महीने की शुरुआत टाइगर श्राफ की बड़ी फिल्म से होने वाली है। जो साल की बहुचर्चित फिल्म है। दरअसल उनकी बागी 4 (Baaghi 4) पांच सितंबर को रिलीज होने जा रही है। जिसकी रिलीज में अब 4 दिनों का समय शेष है। दर्शक टीजर के बाद बागी 4 के लिए बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे। किन्तु हाल ही में ट्रेलर रिलीज होकर फैंस और ज्यादा एक्साइटेड है।

बागी 4 के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी
टाइगर श्राफ की फिल्म एक्शन से भरपूर महंगे बजट के साथ बनाई गई बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। जिसमे संजय दत्त डेंजर रोल में टाइगार श्राफ के सामने एक खालयनक की भूमिका में है। तो वही प्रेमिका के रोल में हरनाज संधू देखने को मिलने वाली है। साथ ही हेजल के रोल में सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, उपेंद्र लिमये और सौरभ सचदेवा जैसे अन्य सहकलाकार है। इसे ए हर्ष की और से डायरेक्ट किया गया है। जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला है।

द बंगाल फाइल्स
5 सितंबर को एक और मुख्य चर्चित फिल्म रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म मिथुन चक्रवती की ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) ये एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। जो नोआखली दंगों और कलकत्ता हत्याकांड की कहानी पर आधारित होगी। जिसमे अनुपम खेर महात्मा गांधी के रोल में साथ ही पल्लवी जोशी, सिमरत कौर जैसे अन्य प्रभावशाली कलाकार नजर आने वाले है। इसे विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है।
सितंबर 2025 में रिलीज होने वाली हिन्दी फिल्में
- बागी 4 (5 सितंबर)
- द बंगाल फाइल्स (5 सितंबर)
- हीर एस्कप्रेस (12 सितंबर)
- लव इन वियतनाम (12 सितंबर)
- एक चतुर नार (12 सितंबर)
- जॉली एलएलबी 3 (19 सितंबर)
ये भी पढ़े…
- Param Sundari Box Office Collection Day 4: कमाई आई गिरावट जानिए परम सुंदरी के चौथे दिन का कलेक्शन
- Bollywood Movies Releasing in September 2025: जॉली एलबीबी 3 के अलाबा सितंबर में रिलीज होने जा रही ये बेहतरीन फिल्में
- Param Sundari Box Office Collection Day 3: संडे को परम सुंदरी कर रही तगड़ी कमाई जानिए हिट हुई फ्लॉप