De De Pyaar De 2 Box Office Collection: ‘दे दे प्यार 2’ पहले दिन नहीं बिखेर सखी जलवा, पिछले पार्ट से भी की कम कमाई

De De Pyaar De 2 Box Office Collection: एक बार फिर से बॉलीवुड की बड़ी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मुह की खाई है। हालांकि फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। मगर कोरोना काल से पहले फिल्मों के कलेक्शन से कंपेयर करें तो, हिन्दी सिनेमा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का जलबा नहीं बिखेर पा रही है। जो आज से 6 साल पहले फिल्मों का ज़ोर बॉक्स ऑफिस पर नजर आता था।

दरअसल सुपरस्टार अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘दे दे प्यार 2’ कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 2019 की ओरिजिनल फिल्म का सीक्वल है उसके बावजूद भी ये अपनी पिछली किस्त ‘दे दे प्यार’ से पीछे रही है। आइए जानते है दे दे प्यार 2 का पहले दिन के कलेक्शन के साथ अन्य जानकारी

De De Pyaar De 2 Box Office Collection- पिछले पार्ट से भी की कमाई

सन ऑफ सरदार 2 के बाद फिर से अजय देवगन की फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है। हालांकि इस बार SOS 2 से ज्यादा ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। दरअसल इसे जबरदस्त रिव्यू मिल रहे है। जिसमे अजय का 52 बर्षीय वाला किरदार हो या फिर आर माधवन का रकुल के पिता का रोल साथ ही अन्य सहकलाकारों की भूमिकाओं को भी सकारात्मक रिस्पांस मिला रहा है। किन्तु सफलतापूर्वक रिव्यू बटोरने के बावजूद ‘दे दे प्यार 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार शुरुआत नहीं कर पाई है।

पहले दिन ‘दे दे प्यार 2’ नहीं बेखेर पाई जलबा

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

पहले ही दिन दर्शकों के बीच में इस बड़ी फिल्म का क्रेज देखने को नहीं मिला। जो अक्सर अब कम ही देखने को मिलता है दरअसल अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार 2’ के पहले दिन के आंकड़े सामने आ चुके है। जो एक बड़ी फिल्म को देखते हुए कम कलेक्शन काह सकते है। सेकनिल्क के अनुसार DDPD 2 महज 8.75 करोड़ (प्रारंभिक) ही कमा चुकी है।

‘दे दे प्यार दे’ ने पहले दिन की थी इतनी कमाई

आज से 6 से साल पहली रिलीज फिल्म अपने पहले दिन इससे अधिक बिजनेस करके सुपरहिट रही थी। उस समय अजय और रकुल अभिनीत इस पुरानी फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 9.11 करोड़ का था। जो उस दौरान छोटे बजट की इस साधारण फिल्म के लिए ठीक ठाक कलेक्शन थे।

ये भी पढ़े… De De Pyaar De 2 Review in Hindi: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार 2’ हुई रिलीज, जानिए कैसा रहा फर्स्ट रिव्यू

क्या है दे दे प्यार दे 2 की कहानी?

बता दे इस बार भी फिल्म का थीम पिछली किस्त की तरह ही है। जिसमे एक 52 साल का आदमी आशीष मेहरा अपनी 28 साल छोटी गर्लफ्रेंड आयशा खुराना से शादी करना चाहता है। किन्तु उनकी शादी में कई उलझने आती है। आयशा के माता पिता इस शादी के खिलाफ रहते है।

इस स्टोरी को डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने काफी मजेदार अंदाज में दिखाया है। जहां 52 बर्षीय रोल में अजय देवगन नजर आए है तो वही उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में रकुल प्रीत सिंह नजर आई है। इनके आलाबा आयशा के माता पिता की भूमिका में आर माधवन और गौतमी कपूर है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment