Baaghi 4 Box Office Collection Day 10: बागी 4 मिराय के सामने बिलकुल कमजोर पड़ चुकी है। पहले वीलेंड भले ही कम कमाई के साथ गुजरा था किन्तु सेकंड वीकेंड में तो टाइगर श्राफ की बागी 4 ने बेहद कम कमाई की है। दरअसल इस समय ये फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में रन हो रही है। दूसरे शुक्रवार की तरह शनिवार को भी बागी 4 कुछ खास नहीं कर पाई हालांकि आज संडे है क्या आज के आंकड़े चौंका देंगे चलिए जानते आज Baaghi 4 Day 10 Collection कितना कर रही है।
Table of Contents
Baaghi 4 संडे को नहीं दिखा रही जलबा
टाइगर श्राफ और साथ में संजु बाबा भी मुख्य रोल में नजर आए थे। जिसकी खून खराबे वाली कहानी में 2 एक्ट्रेस भी देखने को मिली है। किन्तु बागी फ्रेंचाइजी का निर्माण करने वाली नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की चौथी किस्त इस समय सिनेमाघरों में संघर्ष भारी यात्रा करते हुए नाकामयाबी की और जाती हुई नजर आ रही है। इस बड़ी फिल्म को शानदार कमाई के लिए पहला हफ्ता मिला था। किन्तु दर्शकों पर बागी 4 ने गहरी छाप नहीं छोड़ी जिसके कारण दूसरे हफ्ते की कमाई में बड़ा ड्रॉप आया है।
बागी 4 ने कल शनिवार को कितना कलेक्शन किया
बागी 4 के सामने पहले ‘द बंगाल फाइल्स’ थी। किन्तु अब इसके सामने कई फिल्में आ चुकी है। यही बजह है वीकेंड होने के बावजूद कमाई में बढ़ोतरी नजर आई दरअसल कल 9 वां दिन था। जहा बागी 4 1.75 करोड़ की ही कमाई पर पाई है। साथ ही शुक्रवार को टाइगर की फिल्म 1.25 करोड़ के आंकड़े पर सिमटी थी। ऐसे में पहले वीके से 44.5 करोड़ के साथ बागी 4 सेकनिल्क के अनुसार 9 दिनों से 47.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 10
आज छुट्टी भले ही किन्तु इसका फायदा कोई और फिल्म लेकर जा रही है। इस समय मिराय साउथ में ही नहीं बल्कि हिन्दी में भी करोड़ो में कमाई कर रही है। हिन्दी दर्शकों की और से अच्छे रिस्पांस के कारण ये फिल्म बागी 4 की ऑडीयंस को अपनी और आकर्षित कर रही है। साथ ही सिनेमाघरों में मल्टीपल चॉइस होने की बजह बागी 4 संडे होने के बावजूद 2 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।
डे | भारतीय नेट कलेक्शन |
डे 1 | 12 करोड़ रुपये |
डे 2 | 9.25 करोड़ रुपये |
डे 3 | 10 करोड़ रुपये |
डे 4 | 4.5 करोड़ रुपये |
डे 5 | 4 करोड़ रुपये |
डे 6 | 2.65 करोड़ रुपये |
डे 7 | 2.1 करोड़ रुपये |
डे 8 | 1.25 करोड़ रुपये |
डे 9 | 1.75 करोड़ रुपये |
डे 10 | 2.15 करोड़ रुपये |
टोटल कमाई | 49.65 करोड़ रुपये |
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
बजट को रिकवर करने के लिए इसे महज 15 करोड़ की जरुरत है क्योकि अनुमानित बजट 80 करोड़ है और ये दुनिया भर में 65 करोड़ तक पहुंच चुकी है। ऐसे मात्र बागी 4 ने सिर्फ 9 दिन सिनेमाघरों में बिताए है और साथ ही जॉली एलएलबी 3 की रिलीज होने में भी 5 दिनों का समय है जिससे धीरे-धीरे बागी 4 अपने बजट के करीब जा सकती है।
Disclaimer: लेख में बागी 4 के 10 दिनों के कलेक्शन इंडस्ट्री ट्रेकर सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार है।
ये भी पढ़े…
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 9: नई फिल्मों के सामने बागी 4 की स्थिति और खराब जानिए हिट हुई या फ्लॉप
- Ek Chatur Naar Box Office Collection Day 2: एक चतुर नार नहीं कर सकी 1 करोड़ को भी टच जानिए दूसरे दिन की कमाई
- Mirai Movie Budget: कम बजट में दमदार फिल्म बनी है ‘मिराय’ जानिए कितना है बजट

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।