De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर अजय की फिल्म का कमाल, संडे को छाप रही मोटी कमाई,

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई का सिलसिला अभी रुका नहीं है नई फिल्मों के आने से भी ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ो में कारोबार कर रही है। जहां इस वीकेंड शुक्रवार को कमाई में गिरावट आई थी। तो वही शनिवार को अजय-रकुल की फिल्म में शानदार उछाल आया है। इतना ही नहीं आज कल से भी अधिक बिजनेस कर रही है चलिए जानते है De De Pyaar De 2 Day 17 Collection कितना हुआ है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection- कल आया बड़ा उछाल

अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी अजय देवगन की फिल्म जिसके सामने कई मूवी सिनेमाघरों में लगी हुई है। लेकिन अपनी रोमांचक कहानी से ‘दे दे प्यारा दे 2’ 120 बहादूर, मस्ती 4, तो वही हाल ही में रिलीज हुई ‘गुश्ताख इश्क’ और ‘तेरे इश्क में’ के सामने भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखा रही है। जो दर्शाता है कि, अजय-रकुल की फिल्म सिनेमा प्रेमियों के लिए एंटरटेनर रही है।

दरअसल बीते शुक्रवार 15वें दिन इसके कलेक्शन करोड़ो से लाखों में आए थे। जो महज 85 लाख के रहे थे। लेकिन अगले ही दिन शनिवार को 16वें दिन 52% से अधिक ग्रोथ दिखाकर बता दिया है कि, ये फिल्म अभी भी मोटी कमाई करने वाली है। कल 1.3 करोड़ कलेक्शन रहे है। चलिए जानते है 17वें दिन की रिपोर्ट

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17 की रिपोर्ट

भले ही इसके सामने चार बड़ी फिल्में इस समय सिनेमाघरों में मौजूद है। जिसमे ‘तेरे इश्क में’ तगड़ी कमाई कर रही है। लेकिन इन फिल्मों के बीच आज इसकी तरफ बड़ी संख्या में लोग आकर्षित हो रहे है ऐसे में आज संडे जिससे कमाई में और उछाल आ रहा है। सेकनिल्क के अनुसार 11 बजे तक ‘दे दे प्यार 2’ ने 0.04 करोड़ की कमाई कर ली है। आज ये 2 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है।

De De Pyaar De 2 Day 17 Collection- लाइव आंकड़े

वीक 151.1 करोड़ रुपये
डे 82.25 करोड़ रुपये
डे 94 करोड़ रुपये
डे 104.35 करोड़ रुपये
डे 111.35 करोड़ रुपये
डे 121.8 करोड़ रुपये
डे 131.35 करोड़ रुपये
डे 141.15 करोड़ रुपये
डे 150.85 करोड़ रुपये
डे 161.3 करोड़ रुपये
डे 170.04 करोड़ रुपये (11 बजे तक)

ये भी पढ़े… Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 3: संडे को बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ धमाल, जानिए तीसरे दिन की कमाई

100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने वाली 2025 में अजय की दूसरी फिल्म है। हालांकि जहां उनकी पहली फिल्म ‘रैड 2’ ने इस आंकड़ा को भारत में बड़ी आसानी से पार कर लिया था। तो वही उनकी ‘दे दे प्यार 2’ ओवरसीज की कमाई के माध्यम से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। दरअसल सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अजय-रकुल की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से काफी दूर है।

इसके आंकड़े भारत से 69 करोड़ के पार पहुंच गए है। लेकिन ओवरसीज में 22.9 करोड़ के शानदार आंकड़ों की बजह से दुनिया भर से कमाई 104.5 करोड़ की हुई है। ऐसे में देखना होगा ‘दे दे प्यार 2’ क्या भारत से 100 करोड़ कमाएगी या नहीं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment