De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार 2’ रणवीर सिंह के सामने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमजोर पड़ चुकी है। ऐसे में जहां ये फिल्म 100 करोड़ की तरफ जा रही थी। अब इसके लिए यहा तक जाना मुश्किल हो चुका है। क्योकि अजय और रकुल की इस फिल्म के कलेक्शन काफी धीमे हो चुके है। चलिए जानते है धुरंधर ने 25 दिनों में टोटल कितना कलेक्शन किया है।
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 25
सन ऑफ सरदार 2 के फ्लॉप के बाद अजय देवगन फिर से रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए थे। जिसने दर्शकों को एंटरटेन भी किया है। लोगों से ‘दे दे प्यार 2’ को सकारात्मक प्यार मिला है। फिल्म की प्रशंसा भी की गई है। जिससे शुरुआत में फिल्म ने मोटे पैसे छापे है किन्तु कुछ नई फिल्में और हाल ही में धुरंधर की बजह से चौथे हफ्ते में भारी गिरावट आई है। कल 25वां दिन था जहां कमाई में और ड्रॉप आया…
कल 25वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन
शुरुआत में सिनेमा प्रेमयों की नजरें अजय की फिल्म पर थी। किन्तु धुरंधर का क्रेज इस कदर है कि, देवगन की इस फिल्म की और सिनेमाघरों में रोजाना लोगों की संख्या कम होती जा रही है। कल तो कलेक्शन में बड़ा ड्रॉप आया है। दरअसल कल 25वें दिन 10 लाख की कमाई की।
टोटल भारतीय कलेक्शन है इतना है

जहां तीसरे हफ्ते में अजय-रकुल की ये फिल्म करोड़ो में कमाई कर रही थी। लेकिन चौथे हफ्ता लगते ही। ये 40 लाख तक भी नहीं पहुँच पा रही, चौथे संडे होने के बावजूद इसने 35 लाख ही कमाए थे। ऐसे में शुरुआती एक हफ्ते की जबरदस्त कमाई 51.1 करोड़ दूसरे हफ्ते की 16.4 करोड़ तो वही तीसरे हफ्ते में 5.3 करोड़ कमाकर सेकनिल्क के अनुसार ‘दे दे प्यार 2’ 25 दिनों से भारत से नेट 73.7 करोड़ कमा चुकी है।
ओवरसीज से किया महज इतना कलेक्शन
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की ओवरसीज की कमाई भी ज्यादा अच्छी नहीं है। ये वहाँ से केवल 20 करोड़ के आंकड़ो को ही पार कर पाई। हालांकि विदेशी कमाई के बजह से दुनिया भर से कलेक्शन 100 करोड़ के पार जरूर पहुँच गया है। फिल्म में अजय आयशा के प्रेमी 51 बार्षीय व्यक्ति आशीष मेहरा का रोल निभा रहे है।
- विदेशों से कमाई: 23 करोड़
- दुनिया भर की कमाई 111.02 करोड़
Note: ध्यान दे लेख में ‘दे दे प्यार दे 2’ के 25 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
