धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म?: 1960 में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले दिग्गज एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे है। इन 65 साल के करियर में धर्मेन्द्र ने कई बड़ी फिल्में इंडस्ट्री को यहाँ तक की, अपने लास्ट समय में भी एक्टर ने हिट फिल्में दी है। बीते दो सालों में उनकी 2 फिल्में रिलीज हुई थी। दोनों ही सुपरहिट रही है। ऐसे 2025 में एक और फिल्म आने वाली है। जिसकी रिलीज डेट बहुत जल्द है। आइये जानते है उनकी नई फिल्म के बारें में…
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म? (Dharmendra last film)
हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेन्द्र जिनको आज पूरा देश याद कर रहा है। इंडस्ट्री के तमाम बड़ी हस्तियां साथ ही ही-मैन के करोड़ो फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रध्दांजली दे रहे है। कल एक्टर का मुंबई के हिन्दू विले पार्ले शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ है। इस दौरान परिवार के अलाबा फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे देखने को मिले थे। बता दे कि, अभिनेता को नवंबर के शुरुआत में सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। जिसके कारण सनी देओल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनका इलाज घर पर चला।
बीत 2 सालों में दी 2 सुपरहिट फिल्में
धर्मेन्द्र ने फिर से फिल्मों में एंट्री मारी थी। जहां उनकी मौजूदगी में दोनों ही फिल्मों ने बिजनेस के लिहाज से सफलता हासिल की। जहां एक तरफ रणवीर सिंह हिट फिल्म के लिए तरस रहे थे। किन्तु उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में धर्मेन्द्र की एंट्री होने कारण भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्डवाइड 2023 में 355 करोड़ से अधिक बिजनेस किया। फिल्म को निर्देशित और प्रोड्यूस कारण जौहर ने किया था। जिसमे शबाना आजमी और जया बच्चन भी थी।
इसके आलबा पिछले साल धर्मेन्द्र की एक और फिल्म रिलीज हुई थी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। दरअसल 2024 में शहिद कपूर कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेन्द्र ने जय सिंह अग्निहोत्री का किरदार निभाया था। रिपोर्ट के अनुसार 75 करोड़ से बनी 133.64 करोड़ कमाकर एक बड़ी सफल रही थी।
अगले महीने हो रही उनकी नई फिल्म रिलीज
2023, 24 के बाद 2025 में भी दर्शकों को वे बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। फैंस उन्हें लास्ट बार बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्सुख इस फिल्म का टाइटल इक्कीस है। जिसे 25 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा, हाल ही में धर्मेन्द्र ने खुद सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। साथ ही इसी फिल्म से जुड़ा उनका एक डायलॉग रिलीज हुआ है जो इस समय काफी वायरल हो रहा है।
बता दे कि, दिग्गज अभिनेता इसमे एमएल खेतरपाल के रोल में है। ये एक देशभक्ति फिल्म है। जिसमे अगस्त्य नन्दा लीड रोल में है। ये उनकी आखिरी फिल्म होगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
