Dhurandhar Advance Booking Date: इस समय दर्शकों के बीच में ‘धुरंधर’ का बज देखा जा रहा है। हाल ही इसका ‘इश्क जलाकर- करवां’ गाना रिलीज हुआ था। जिसके बाद अब एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली वाली है। चलिए जानते है Dhurandhar की Advance Booking कब से शुरू हो रही है।
Dhurandhar Advance Booking Date
सिनेमा प्रेमियों के लिए फिर से एक बड़ी एक्शन फिल्म रिलीज होने जा रही है। जिसका इंतेजार काफी दिनों से है। दरअसल पिछले कई दिनों पर नजर डाले तो, सिनेमाघरों में कोई भी बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में अब आगामी फिल्म न केवल एक्शन से भरपूर है बल्कि साल की बहुचर्चित फिल्म भी है। जिसमे जबरदस्त एक्शन के साथ जासूसी थ्रिलर भी देखने को मिलेंगा, जिसकी एडवांस बुकिंग के द्वार भी जल्द खोले जा रहे है।
दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ छाई हुई है। ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस का जोश इस फिल्म के प्रति काफी ज्यादा है। जिसे देखते हुए फिल्म मेकर्स रिलीज डेट से कुछ दिन पहले एडवांस बुकिंग करने वाले है आइए जानते है
धुरंधर की एडवांस बुकिंग हो रही इस दिन से शुरू
शानदार निर्देशक आदित्य धर जिनकी धुरंधर 8 बाद बड़े पर्दे पर एंट्री मारने वाली है। हाल ही इसका न्यू गाना भी रिलीज हुआ है। अब सभी की नजरें अग्रिम बुकिंग को लेकर, जो रिलीज से 5 दिन पहले शुरू हो रही है। खबरों के अनुसार ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर या फिर 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है। फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। हालांकि एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले निर्माता इसके लेकर घोषणा करेगे

वास्तविक घटना पर आधारित बताई जा रही फिल्म
खबरों के अनुसार रणवीर सिंह की ये मूवी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। जिसमे भारत पाकिस्तान के बीच संघर्षों के साथ गुप्त अभियानों को दिखाया जाएगा। जिसमे रणवीर खुद एक जासूसी का किरदार निभा रहे है। जबकि संजय दत्त रिपोर्ट के अनुसार चौधरी असलम खान भूमिका में है। जो पाकिस्तान के पुलिस आधिकारी थे। तो वही अक्षय खन्ना भी वास्तविक किरदार रहमान डकैत का निभा रहे है जो, पाकिस्तान के गैंगस्टर थे।
इसमे सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी है। बता दे कि, धुरंधर के डायरेक्टर ने इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म बनाई थी जो ब्लॉकबस्टर रही थी। ऐसे में देखना होगा, डायरेक्टर ‘धुरंधर’ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितना कामयाब बनाते है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
