Dhurandhar Advance Booking Day 1: सिनेमा प्रेमियों की नजरें रणवीर सिंह की अपकमिंग जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर है। जिसका धांसु ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे है। हालांकि फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है। जो तीन दिन बाद सिनेमाघरों में उपलब्ध होने वाली है। परंतु सिनेमाघरों में उतरने से पहले फिल्म का कलेक्शन करोड़ो में हो चुका है। दरअसल कल एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी। चलिए जानते है Dhurandhar Advance Booking Collection कितना हो चुका है।
Dhurandhar Advance Booking Day 1
रणवीर सिंह काफी समय बाद बड़े पर्दे आ रहे है। ऐसे में फैंस उनकी एक्शन से भरी इस फिल्म के लिए काफी एक्साटेड है। जिसका इंतेजार कुछ तीन दिनों में खत्म होने वाला है। ट्रेलर के बाद धुरंधर के गाने रिलीज किए गए जो दर्शकों को पसंद आ रहे है। फ़िहलाल फिल्म तीन दिन बाद 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में एडवांस शुरू हो चुकी जहां सिनेमा प्रेमी फिल्म के टिकट धड़ल्ले से खरीद रहे है। जिसके कारण कुछ ही समय में कलेक्शन करोड़ो में हो चुके है।
रिलीज से पहले कर चुकी करोड़ो में कमाई
दरअसल कल 1 दिसंबर को एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी। जहां 2D फॉर्मेट के साथ IMAX 2D में भी इसके टिकट तेजी से सोल्ड हो रहे है। जिसकी टिकट सोल्ड की संख्या 2 हजार 467 हो चुकी है। तो वही 2डी से सबसे अधिक 25 हजार 265 टिकट बेचे है। इसे शो अभी तक 2 हजार 578 मिल पाए है। जिससे सुबह के समय तक धुरंधर भारत से 27 हजार 162 टिकट सोल्ड कर चुकी है। इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 2 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
ब्लॉक सीट के साथ कमाई 2.81 करोड़, टोटल सोल्ड टिकट 27 हजार 732 सुबह तक
पहले दिन कर रही इतनी कमाई

बता दे कि, ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेती नजर नहीं आ रही है। पहले दिन को लेकर जो इसकी एडवांस बुकिंग हो रही है। वो ज्यादा तेजी से नहीं हो पा रही है। हालांकि धुरंधर की एडवांस बुकिंग देर से शुरू हुई थी। जिससे कुछ ही घंटों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। लेकिन रिलीज़ को लेकर महज तीन दिन ही बचे है।
ऐसे में एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है धुरंधर पहले दिन 15 करोड़ को पार कमाई कर रही है। जो एक ठीक ठाक ओपनिंग होगी, किन्तु बड़ी फिल्म को देखते हुए, ये इसके लिए साधारण कलेक्शन है। फ़िहलाल पहले दिन की कमाई को लेकर अभी कहना जल्दबाज़ी होगा।
अनुभवी कलाकारों से भरी है फिल्म
रिलीज से पहले ये फिल्म अपने कई खूंखार किरदार से सकारात्मक माहौल बनाने में सफल रही है। क्योकि धुरंधर में कई बड़े और अनुभवी कलाकार है। जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ रही है।
स्टार कास्ट: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपल, आर माधवन, आर माधवन

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
