E Shram Card New Update in Hindi: देश के करोड़ों मजदूरों को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। जो ई-श्रम कार्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए है। ये कार्ड केवल श्रमिकों की पहचान नहीं बल्कि आर्थिक सहायता व सामाजिक सुरक्षा तथा पेंशन के लिए के महत्वपूर्ण है। दरअसल सरकार ने अब श्रम कार्ड धारकों को कई नए फायदे देने की तैयारी कर दी है।
ऐसे में यदि आप भी इस कार्ड से जुड़े हुए है या फिर इसे बनवाना चाहते है तो, ये नई जानकारी आपके लिए जानना आवश्यक है। क्योकि इससे मिलने वाले फायदे (पेंशन, भविष्य की सुरक्षा और बीमा) को लेकर कई बदलाव किए गए है।
E Shram Card New Update in Hindi- बड़े बदलाव और फायदे
सरकार की और से अब ये ई श्रम कार्ड केवल श्रामिकों की पहचान ही नहीं बल्कि ये कई सरकारी योजनाओं से जुड़ चुका है। दरअसल ये एक ऐसा आधिकारिक कार्ड है। जिससे समाजिक व आर्थिक लाभ सीधा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले वाले मजदूरों को मिलता है। सरकार ने इसमे कुछ अहम बदलाव किए है आइए जानते है।
हर महीने मिलेगी आर्थिक सहायता
दरअसल कई राज्यों में सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार एक हजार रुपये तक की आर्थिक मदद ई-श्रम कार्ड धारकों को दी जा रही है। हालांकि अभी इसे पूरे देश में लागू नहीं किया गया है। बताया जा रहा है आने वाले समय में सरकार की और से इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है।
पेंशन व सामाजिक लाभ
जिनके पास ई-श्रम कार्ड है उन श्रमिकों को सरकार ने बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए पेंशन संबधी व्यवस्था की है।
रिपोर्ट के अनुसार लाभार्थी को 60 वर्ष के के बाद एक बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी। जो प्रतिमाह 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी।
इतना ही नहीं बल्कि पेंशन के अलाबा अन्य लाभ भी मिलेंगे, बीमा और अन्य आर्थिक लाभ को मिलाकर लगभग प्रतिवर्ष 36 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद लाभार्थी को मिल सकती है।
श्रमिकों के लिए सुरक्षा बीमा
यदि ई-श्रम कार्ड से जुड़ा किसी श्रामिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो, उसे 2 लाख रुपये का बीमा मिलेगा
जबकि आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये तक का
किन लोगों को मिलता है लाभ
- ई-श्रम कार्ड का लाभ उठाने वाले…
- दिहाड़ी मजदूर होना चाहिए
- घरेलू कामगार
- रिक्शा या टैक्सी चालक, डिलीवरी वर्कर
- निर्माण, खेतों में काम करने वाला श्रमिक
- प्लेटफॉर्म वर्कर्स
ई-श्रम कार्ड का पैसा आया या नहीं कैसे पते करें
आपके पास ई-श्रम कार्ड है तो निम्न प्रकार पैसा आया है नहीं नहीं चेक कर सकते है
- चेक करने के लिए सबसे पहले eshram.gov.in खोलने होगी
- ऑलरेडी रजिस्टर्ड पर जाए
- यूएएन या मोबाइल नंबर डाले
- जो ओटीपी आया है उसे सत्यापित करें
- इसके बाद पेमेंट स्टेट्स आपके सामने होगा।
ये भी पढ़े… PM Kisan Yojana 22 Kist Kab Aaegi: जनवरी या फरवरी आखिर कब आएगी 22वीं किस्त, जानिए ताजा अपडेट
निष्कर्ष
इस कार्ड से 31 करोड़ से भी अधिक मजदूर रजिस्टर्ड है। ये कार्ड मजदूरों की आर्थिक मद्द के लिए बनाया गया है। ताकि संगठित श्रमिकों को थोड़ी राहत मिल सके, यदि आप भी सरकार क नई योजनाओं और आर्थिक लाभ उठाना चाहते है तो, इसके लिए आपको जल्द से जल्द से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
