Housefull 5 Box Office Collection Day 13: हाउसफुल 5 ने भारत के साथ विदेशों में कर डाली रिकॉर्ड कमाई, जाने वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Housefull 5 Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 फायनली एक बड़ी सफलता की और अग्रसर हो चुकी है। क्योकि सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हाउसफुल 5 उम्मीदों से अधिक कमाई कर रही है। जो दिखाता है कि, हाउसफुल 5 विदेशी ऑडीयंस को खूब पसंद आ रही है। हालांकि इसे विदेशों में बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था लेकिन इसके ओवरसीज कलेक्शन बता रहे है कि, ये मूवी ओवरसीज ऑडीयंस के दिल जीतने में कामयाब रही है।

यही कारण है कि, इसने बहा से भी रिकॉर्ड कलेक्शन कर लिया है। फ़िहलाल भारत में भी हाउसफुल 5 का लाजवाब प्रदर्शन जारी है। परंतु वर्किंग डेज की बजह से हाउसफुल 5 के कलेक्शन ड्रॉप आ रहा लेकिन कल 13 वे दिन थोड़ा उछाल देखने को मिला है। आज इसका 13 वां दिन है चलिए जानते है हाउसफुल 5 आज 13 वे दिन कितना कलेक्शन कर रही है।

Housefull 5 Box Office Collection

240 करोड़ के भारी भरकम बजट के साथ तैयार हुई कॉमेडी थ्रिलर फिल्म हाउसफुल 5 जो इस फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी फिल्म थी। जिसका कारण फिल्म में कई कलाकारों को कास्ट करना जिसमे अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे कई कलाकार जिन्हों ने निर्माता से मोटी रकम वसूली है। फ़िहलाल तरुण मनसुखनी द्वारा डायरेक्ट की गई हाउसफुल 5 लोगों को सिनेमाघरों मे खूब इंजॉय करा रही है। ऐसा इसकी कमाई से पता लग रहा है। जो दर्शा रहे है कि, ऑडीयंस ने फिल्म को शानदार रिस्पांस दिया है। जिससे ये बॉक्स ऑफिस पर लगातार पकड़ बनाए हुए है। कल इसकी कमाई में ग्रोथ आई है।

हाउसफुल 5 के कल के कलेक्शन में आया उछाल

अक्षय की हाउसफुल 5 जिसकी रोमांचक कहानी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। हाल ही में इसके दूसरे हफ्ते के कामकाज वाले दिन शुरू हुए है। लेकिन कमाई के आंकड़े ठीक रहे है। हालांकि कमाई में गिरावट भले ही आ चुकी हो। लेकिन दर्शकों की जबरदस्त सपोर्ट की बजह से हाउसफुल 5 फिर से वीकेंड में ग्रोथ दिखाएगी, जो कल भी देखने को मिली है। दरअसल कल हाउसफुल 5 का 12 वां दिन था जिसने जहा 11 वे दिन कमाए थे 3.75 करोड़ रुपये तो वही 12 वे दिन इसे बढ़कर 4.15 करोड़ की कमाई की है जिससे सेकनिल्क के अनुसार हाउसफुल 5 का 12 दिनों का नेट कलेक्शन 162 करोड़ रुपये का हो चुका है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 13
Housefull 5 Box Office Collection Day 13

Housefull 5 Box Office Collection Day 13

हाउसफुल 5 जिसे 2 वर्जन के साथ सिनेमाघरों में उतारा गया था ये ऐसा पहली बार था जब किसी फिल्म को 2 वर्जन के साथ रिलीज किया जिसमे 2 क्लाइमेक्स देखने को मिले है। जिसे सिनेमा प्रेमियों ने कबूला भी है। जिससे ये वर्किंग डेज में भी जनता को सिनेमाघरों में लाने में सफल हो रही है। जी हा आज हाउसफुल 5 का 13 वां दिन है जो एक नॉन हॉलिडे है ऐसे में जो संकेत मिल रहे है ये 4.50 करोड़ तक की कमाई करने वाली है। जिसके लाइव आंकड़े आज सेकनिल्क के अनुसार सुबह 11 बजे तक 0.13 करोड़ रुपये के हो चुके है।

हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बजट के पार

अक्षय की ये लीड रोल फिल्म उनके करियर में विदेशों से सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली है। वहा इसने उम्मीदों अधिक कमाई की है जो 50 करोड़ के पार 54.35 करोड़ रुपये की हो चुकी है। साथ ही बड़े बजट के साथ बनी ये फिल्म अब मुनाफा भी कमाने लगी है। क्योकि दुनिया भर से हाउसफुल 5 का कलेक्शन 243 करोड़ रुपये का हो चुका है। जो अनुमानित बजट 240 करोड़ से ज्यादा है।

Disclaimer: कलेक्शन की रिपोर्ट सेकनिल्क के मुतबिक बताई गई है। जिसमे आंकड़े कम या ज्यादा हो सकते है। इनकी हमारे द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment