Housefull 5 Box Office Collection Day 27: अक्षय कुमार की 6 जून को रिलीज हुई फिल्म ने वाकई रिकॉर्ड तोड़ दिए, दरअसल कई फिल्मों के बीच में बॉक्स ऑफिस पर अपना रुतबा कायम करने वाली हाउसफुल 5 जिसने कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को धूल चटाकर कर 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। जो ओवरसीज में इसके जबरदस्त प्रदर्शन को दिखा रहा है। तो वही देश के सिनेमाघरों में भी इसका जादू खूब चला है। जिससे ये 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। लेकिन अभी भी कमाई जारी है। दरअसल कल हाउसफुल 5 का 27 वां दिन जिसके आंकड़े सामने आ चुके है चलिए जानते है रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ कल की कमाई के बारें में।
Housefull 5 Box Office Collection
ये साल अक्षय कुमार के लिए उनकी हाउसफुल 5 ने शानदार बना दिया है। बीते साल उनके लिए इतने खास नहीं गए गए। उनकी कई फिल्मों ने लगातार निराशाजनक कलेक्शन किया है। लेकिन इस बार शुरुआती में ही उनकी नई फिल्म ने 100 करोड़ को पार किया था। जिसका टाइटल ‘स्काई फोर्स’ है। तो वही इस बार 100 करोड़ नहीं इससे डबल कमाई करने में कामयाब रही है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स पर 300 करोड़ के टार्गेट अचीव कर चुकी है। जो इसके रिकॉर्ड प्रदर्शन को दर्शाता है। फ़िहलाल हाउसफुल 5 को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके आइए जानते है कमाई

Housefull 5 Box Office Collection Day 27
हाउसफुल 5 का सबसे ज्यादा कलेक्शन एक दिन में पहले संडे (32.5 करोड़) का था जो इस फिल्म का ही नहीं बल्कि 2025 में छावा के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई थी। जिससे 7 दिनों से 127 करोड़, 14 दिनों से 168 करोड़ तो वही 21 दिनों से 180 करोड़ रुपये और अब सिनेमाघरों में ज्यादा फिल्मों के आने से इसकी तीव्र गति कम हो चुकी है। जो 50 लाख से नीचे है। दरअसल चौथे में हफ्ते में हाउसफुल 5 का कल 27 वां दिन था।
जिसकी कलेक्शन अनुमानित मात्र 17 लाख तक ही पहुंचे, ऐसे में सेकनिल्क के अनुसार हाउसफुल 5 27 दिनों से भारत में 182.82 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड कमाई 287.75 करोड़ ऐसे में आपके मन में भारत से 200 करोड़ और दुनिया भर 300 करोड़ के सवाल उठ रहे होंगे। देखिए निचले पैराग्राफ में।
हाउसफुल 5 हुई 300 करोड़ के कारोबार
दरअसल फिल्म निर्माता ने ऑफिसियल डेटा की रिपोर्ट जारी की है। जिसमे हाउसफुल 5 2 टार्गेट को अचीव करने में सफल रही है। दरअसल भारत से नेट हाउसफुल 5 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। जबकि विदेशो की कमाई को जोड़कर दुनिया भर से 300 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। ये 2025 में एक रिकॉर्ड प्रदर्शन है।
साल की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म
कई फिल्म के कीर्तिमान भंजक करते हुए हाउसफुल 5 साल की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। पहली 200 करोड़ी फिल्म ‘छावा’ बनी थी। इसके बाद इस आंकड़े तक 2025 में कोई फिल्म नहीं पहुंची है। हालांकि जोर कई फिल्मों समेत सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने भी लगाया था। साथ ही अजय देवगन की रैड 2 इस आंकड़े के करीब जा चुकी थी। किन्तु नेट 200 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया है।
बताते चले हाउसफुल 5 को सफल फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ये उनकी सबसे पंसदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। जिसके पहचान अक्षय कुमार बने हुए है। इस बार भी अक्षय और रितेश की जोड़ी देखने को मिली है। जिसमे इनके अलाबा 16 कलाकार और नजर आए है।
ध्यान दे लेख में बॉक्स ऑफिस आंकड़े सेकनिल्क और निर्माता की आधिकारिक रिपोर्ट पर आधारित है। दोनों अंतर में देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े…