Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 32: महावतार नरसिम्हा का जलबा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर वीकेंड में ये अपनी कमाई से अब तक चौंका रही है। कल भी इस मूवी ने पांच वें संडे को तगड़ी कमाई करके चौंकाया है। जिससे फिल्म 250 करोड़ की तरफ जा रही है। क्योकि आज भी वर्किंग डेज में बेहतरीन कमाई के साथ दिखी है। आज भी ये मोटी कमाई कर रही है। दरअसल आज इस एनिमेटेड फिल्म का 32 वां दिन है। जहा इसने कमाना स्टार्ट कर दिया है। चलिए जानते है Mahavatar Day 32 Collection कितना कर लिया है।
Table of Contents
Mahavatar Narsimha Collection डे 32 की रिपोर्ट
आश्विन कुमार के निर्देशन में बनी महावतार नरसिम्हा जिसमे दिखाया गया कि, कैसे एक पिता अपने पुत्र की भगवान विष्णु की भक्ति के खिलाफ अपने बेटे की जान का दुश्मन बन जाता है। ये एक पौराणिक कहानी है। जिसे जयपूर्णा दास ने लिखा है। जिसे शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस जबकि क्लीम प्रोडक्शन की और से इस पौराणिक फिल्म का निर्माण किया है। जिसमें दिखाए गए सभी विजुअल्स सिनेमा प्रेमियो को काफी पसंद आ रहे है। जबकि इसकी स्टोरी एनीमेशन के आधार पर दिखाई गई है। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को धूल चटाकर कई रिकॉर्ड बनाए है।
महावतार नरसिम्हा ने कल भी की तगड़ी कमाई
अभी तक इसका जलबा देखने को मिल रहा है। जहा ये हाल ही में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की वॉर 2 जितनी कमाई कर रही है। जो दिखाता है कि, महावतार नरसिम्हा का क्रेज लोगों पर किस कदर है। क्योकि कल पांच वें संडे को धुआंधार कमाई की है। जी हा दरअसल कल महावतार नरसिम्हा का 31 वां दिन था जहा ये 6 करोड़ 15 लाख की जबरदस्त कमाई कर पाई, ऐसे में पिछले चारों हफ़्तों में तगड़ी कमाई करने के बाद अब सेकनिल्क के अनुसार महावतार नरसिम्हा का 31 दिनों का नेट कलेक्शन 231.75 करोड़ रुपये का हो चुका है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 32
आज की बात करें तो, आश्विन कुमार की ये फिल्म सिनेमाघरों में अपने पांच हफ्ते में चल रही है। कल ये एनिमेटेड फिल्म पांच वां वीकेंड खत्म कर चुकी है। ऐसे में सोमवार होने के बावजूद इसकी मजबूत स्थिति कमजोर होने के नाम नहीं ले रही है। आज भी सामने शानदार आंकड़े है। महावतार नरसिम्हा ने 32वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की।
Mahavatar Narsimha Day Wise Collection
| वीक 1 | 44.75 करोड़ रुपये |
| वीक 2 | 73.4 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 70.2 करोड़ रुपये |
| डे 22 | 7.25 करोड़ रुपये |
| डे 23 | 6.75 करोड़ रुपये |
| डे 24 | 8.15 करोड़ रुपये |
| डे 25 | 2.35 करोड़ रुपये |
| डे 26 | 2.5 करोड़ रुपये |
| डे 27 | 1.75 करोड़ रुपये |
| डे 28 | 1.65 करोड़ रुपये |
| डे 29 | 1.85 करोड़ रुपये |
| डे 30 | 5 करोड़ रुपये |
| डे 31 | 6.15 करोड़ रुपये |
| डे 32 | 1.35 करोड़ रुपये |
| टोटल कमाई | 233.10 करोड़ रुपये |
वॉर 2 जितनी कमाई कर रही फिल्म
11 दिन पहले रिलीज हुई वॉर 2 के आंकड़े अब महावतार नरसिम्हा जितने आ रहे है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं है। जबकि महावतार नरसिम्हा एक महीना सिनेमाघरों में बिता चुकी है। दरअसल इसने पांच हफ्ते के शनिवार को 5 करोड़ कमाए थे। जबकि वॉर 2 ने बीते सोमवार को 6.25 करोड़ और कल 6.6 करोड़ जबकि महावतार नरसिम्हा ने 6.3 करोड़ यानि ये पौराणिक फिल्म एक महीने के बाद भी नई फिल्म वॉर 2 की तरह कमाई कर रही है।
Disclaimer: सेकनिल्क के अनुसार महावतार नरसिम्हा के 32 दिनों के कलेक्शन की रिपोर्ट बताई गई है।
ये भी पढ़े…
- Coolie Box Office Collection Day 12: संडे के बाद फिर से कुली की कमाई में गिरावट जानिए 12वें दिन के कलेक्शन
- Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 31: पांच वे संडे को महावतार नरसिम्हा का कहर जारी
- War 2 Box Office Collection Day 12: 4 करोड़ी एनिमेटेड फिल्म से भी वॉर 2 रह गई पीछे जानिए 12वें दिन का कलेक्शन

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।