Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 9: कथित तौर पर 4 करोड़ से ज्यादा बजट से बनी महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है। शुरुआत से ही ये फिल्म चौंकाने वाली कमाई कर रही है। किन्तु हैरान इसने तब किया जब ये फिल्म कल साल की बड़ी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से ज्यादा की कमाई कर गई, इतना ही नहीं अश्विन कुमार की ये पौराणिक फिल्म आज भी अजय की फिल्म से बेहद आगे जे चुकी है। दरअसल आज 9 वां दिन है चलिए जानते है Mahavatar Narsimha Day 9 Collection कितना कर लिया है।
Mahavatar Narsimha Collection: नई फिल्मों से कर रही ज्यादा कमाई
25 जुलाई को रिलीज हुई पौराणिक फिल्म महावतार नरसिम्हा जो अश्विन कुमार द्वार निर्देशित एक पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म है। जो होम्बले फिल्म्स, क्लीम प्रोडकक्शन के सहयोग से बनाई गई एक एनिमेटेड फिल्म है। लेकिन उसके बावजूद सिनेमाघरों में इस एनिमेटेड फिल्म को देखने के लिए भीड़ नजर आ रही है। हैरान की बात ये है कि, ये फिल्म सैयारा के सामने भी नहीं झुकी, और अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज हुई तो, महावतार नरसिम्हा इसके सामने भी धाकड़ कमाई कर रही है।
कल 2 फिल्में रिलीज हुई लेकिन कल इस पौराणिक फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ से ज्यादा रहा है सन ऑफ सरदार 2 से भी अधिक है। हिन्दी भाषा की कमाई 5.5 करोड़ रही है। इससे पहले भी महावतार नरसिम्हा ने 7 वे दिन 7.5 करोड़ छठे दिन 7.7 करोड़ और 5 वे दिन भी 7.7 करोड़ कमाए थे। जिससे टोटल कलेक्शन महावतार का 8 दिनों से 52.45 करोड़ रुपये का हो चुका है। जो एनीमिटेड फिल्मों को देखते हुए इतिहासिक कारनामा है।
Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 9
आज भी धड़क 2, सन ऑफ सरदार 2 और किंगडम के सामने भी आज तगड़े कलेक्शन की और है। दरअसल महावतार नरसिम्हा का दूसरा हफ्ता चल रहा है। जहा इसकी कमाई एक करोड़ के पार जा चुकी है। जो हाल ही रिलीज हुई हिन्दी फिल्मों से ज्यादा है। टोटल महावतार नरसिम्हा ने आज 9 वे दिन 15.4 करोड़ की कमाई की
यहा देखे टोटल डे वाइज़ कमाई

Day | Indian Net Collection |
Day 1 | 1.75 करोड़ रुपये |
Day 2 | 4.6 करोड़ रुपये |
Day 3 | 9.5 करोड़ रुपये |
Day 4 | 6 करोड़ रुपये |
Day 5 | 7.7 करोड़ रुपये |
Day 6 | 7.7 करोड़ रुपये |
Day 7 | 7.5 करोड़ रुपये |
Day 8 | 7.7 करोड़ रुपये |
Day 9 | 15.4 करोड़ रुपये |
टोटल कमाई | 67.85 करोड़ रुपये |
फिल्म की कहानी?
बता दे कि, फिल्म की कहानी हिरण्यकशिपु पर आधारित है। जो कठोर तपस्या करके भगवान ब्रह्म से शक्तिशाली वर मांगकर खुद भगवान मानने लगता है। किन्तु उनका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त होता है। जो उनके पिता हिरण्यकशिपु को पसंद नहीं है। ऐसे में कई बार प्रह्लाद को उनके पिता द्वारा विष्णु की भक्ति करने के लिए रोका जाता है। लेकिन एक दिन प्रह्लाद को मृत्यु दंड दिया जाता है। जिसके बाद खुद भगवान विष्णु नरसिम्हा का अवतार लेकर उसके वर के अनुसार उसका वध करते है।
बताते चले निर्माता ने ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की घोषणा की है। जिसमे कई पौराणिक फिल्में बनाई जाएगी। जो हिन्दू धर्म ग्रंथो पर आधारित होगी।
Disclaimer: कलेक्शन के आंकड़े सेकनिल्क के मुताबिक है। जिसमे थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े…
- Son of Sardaar 2 Advance Booking Collection: सन ऑफ सरदार 2 एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए रिपोर्ट
- Saiyaara Box Office Collection Day 16: सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 भी नहीं रोक पा रही सैयारा धाकड़ कमाई को
- Dhadak 2 Box Office Collection Day 2: जानिए धड़क 2 दूसरे दिन की कमाई

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।