PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, ऐसे मिलेगा बिजली बिल से छुटकारा

भारत में बड़ी संख्या में लोग बिजली बिल से परेशान है। शहर हो या गाँव के लोगों को बिजली का ज्यादा इस्तेमाल से बचना पड़ता है। लेकिन सरकार द्वारा चलाई जा रही PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana से आपकी बिजली बिल बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल गवर्नमेंट की और से शुरू की गई है।

इसके तहत आप अपने बढ़ते बिल को जीरो कर सकते है। इस योजना में आपको बड़ी सब्सिडी भी मिल रही है। ऐसे में आप भी बिजली के बिल से परेशान हो चुके है तो, ये योजना आपके बड़ी काम आएगी, आइए जानते है सभी जानकारी

PM Surya Ghar योजना के बारें में

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का नाम: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
  • सोलर पैनल लगवाने से मिलती है बड़ी सब्सिडी
  • भारत का हर नागरिक उठा सकता है लाभ
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

पीएम सूर्या घर योजना क्या है और इसका उदेश्य

दरअसल केंद्र सरकारा द्वारा PM Surya Ghar Yojana शुरू की गई है। जिसके जरिए देश का हर नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर अपना बिजली बिल काफी कम या फिर 0 कर सकते है। इतना ही नहीं ये सोलर पैनल लगवाने के बाद सरकारा द्वारा बड़ी सब्सिडी भी दी जाती है। सरकार द्वारा कई महीने से ये मिशन चलाया जा रहा है। उनका टार्गेट एक करोड़ घर को इस योजना से जोड़ना है। जिसमे अभी तक 25 लाख से अधिक जुड़ चुके है।

योजना से मिलने वाले फायदा?

  • घर में उपयोग होने वाली बिजली सोलर से बनेगी, जिसके कई बड़े फायदे है
  • सरकार के अनुसार हर महीने लाभार्थी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी
  • बिजली के बिल से बड़ी राहत
  • पर्यावरण का कोई नुकसान नहीं
  • एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद 2 दशक से भी ज्यादा समय तक इसका फायदा मिलता है

किन लोगों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ उठाने के लिए आपको…

  • देश का नागरिक होना चाहिए
  • खुद का निजी एक मकान होना चाहिए
  • बिजली कनेक्शन होना जरुरी है
  • मकान की छत खाली होनी चाहिए

Note: ध्यान दे, किराए पर घर पर रहने वाले लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

इस योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलती है

सरकार की और से लाभार्थी को बड़ी सब्सिडी दी जाएगी।

  • 1 से 2 किलोवाट की क्षमता के लिए 30 से 60 हजार रुपये
  • जबकि 2 से 3 या तीन से ज्यादा किलोवाट की क्षमता के लिए 60 से 78 हजार की सब्सिडी मिलेगी

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने चाहते है तो, आपको निम्न कदम उठाने होगे

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए (pmsuryaghar.gov.in)
  2. ‘अप्लाई फॉर रूफटॉप’ ये ऑप्शन होमपेज पर आएगा, इसे पर जाए
  3. इसके बाद अपना राज्य साथ ही सेवा देने वाली कंपनी का चयन करें
  4. उसके बाद आपको बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी भरनी होगी
  5. अन्य संबंधी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट का चयन करें
  6. इस योजना का आवेदन आप CSC सेंटर पर भी करवा सकते है

Note: आवेदान करने बाद योजना से जुड़ा विभाग आपके मकान की जांच करेंगे, यदि आवेदन करते समय कोई दिक्कत आ रही है या योजना के बारें में कुछ पूछना है तो, उनके टोल फ्री नंबर पर भी बात भी कर सकते है।

निष्कर्ष

PM Surya Ghar Yojana लगभग सभी लोगों के लिए पैसा बचत कराने वाली खास योजना है जो लोग बिजली के बढ़ते बिल से परेशान है। उनके लिए इस योजना से बिजली के बिल की झंझट खत्म हो सकती है। ऐसे में जिनके मकान की छत खाली है तो, इस अच्छी योजना का लाभ उठा सकते है।

ये भी पढ़े… Pm Kisan 22th Installment Date: पीएम किसान 22वीं किस्त कब आएगी? आई नई अपडेट, इन किसानों का अटक सकता है पैसा

Sharing Is Caring:

Leave a Comment