Baahubali The Epic Release Date: प्रभास (Prabhas) की बाहुबली फिल्म एक बार फिर से चर्चा में है। जब से निर्माता ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है। तब ये सिनेमा प्रेमियो के बीच में जबरदस्त हलचल बनाए हुए है। दरअसल निर्माता ने नए वर्जन के साथ इसे रिलीज करना का फैसला किया है। जिसमे दोनों पार्ट की कहानी को एक साथ दिखा जा रहा है। चलिए जानते है कब रिलीज हो रही ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
Baahubali The Epic Release Date
बाहुबली फ्रेंचाइजी जिसके दोनों पार्ट के जबरदस्त एक्शन सीन हर सिनेमा प्रेमी के जहन में होगे, बेहतरीन स्टोरी के साथ इसके एक्शन और वीएफ़एक्स दर्शकों के लिए यदागर साबित हुए है। आज भी बाहुबली 1 और 2 दर्शकों की और से काफी पसंद किए जाते है। लेकिन 10 साल बाद ये फिल्में फिर से दस्तक दे रही है। जिसको लेकर दुनिया भर के फैंस के बीच में फिल्म के लिए उत्सुकता बनी हुई है।
‘बाहुबली: द एपिक’ इस दिन हो रही रिलीज
दरअसल फिर से इसकी नए रूप में सिनेमाघरों में बापसी हो रही है। निर्माता ने एक बड़ी घोषणा की है। जिसमे बताया गया है बाहुबली पार्ट 1 और पार्ट 2 को एक साथ फिर से नए रूप में रिलीज किया जाएगा। जिसका टाइटल ‘बाहुबली: द एपिक’ रखा है। इसकी रिलीज डेट भी घोषित हो चुकी है। जो 31 अक्टूबर 2025 है। ये वर्ल्डवाइड रिलीज डेट है। बता दे कि, ‘बाहुबली: द एपिक’ में पहले और दूसरे पार्ट की कहानी को एक साथ जोड़ा गया है। जिससे दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में 5 घंटे 27 मिनट बिताने होगे।
‘बाहुबली: द एपिक’ का हो चुका टीजर रिलीज
हाल ही में एसएस राजामौली ने ‘बाहुबली: द एपिक’ का शानदार टीजर रिलीज किया है। जिसमे दोनों फिल्मों के आइकॉनिक सीन देखने को मिले थे। टीजर 1 मिनट 17 सेकड़ का था। जिसमे यादगार छड़ है। इसे तेलुगु, तमिल, हिन्दी और मलयालम में भी 31 अक्टूबर को रिलीज किया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस करेगी इतिहासिक कमाई
टीजर के बाद लोगों ने फिर से इसे 1000 करोड़ी फिल्म बताया है। फैंस का मानना है ये फिल्म 2017 की तरह 100 करोड़ को पार करेगी। ऐसा फैंस टीजर पर कमेन्ट कर रहे है। फ़िहलाल क्रेज को देखते हुए भारतीय सिनेमा की सभी री रिलीज फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘बाहुबली: द एपिक’ काफी आसानी से पीछे कर एक बड़ा इतिहास रच सकती है।
इतना हुआ था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रभास की इस फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहासिक करानामा किया था। जिनकी कमाई 2000 करोड़ से अधिक है। दरअसल सेकनिल्क के अनुसार इसके पहले पार्ट ने 650 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जो 2015 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद 2017 में जब इसका सेकंड पार्ट रिलीज किया गया तो इसने 1 हजार को पार करते हुए 1788 करोड़ की इतिहासिक कमाई की थी। ऐसे में अब देखना होगा ‘बाहुबली: द एपिक’ दुनिया भर में कितनी कमाई करती है।
ये भी पढ़े…
- Param Sundari Advance Booking Collection: परम सुंदरी का एडवांस बुकिंग में जलबा कुछ घंटों में बेचे हजारों टिकट्स
- Coolie Box Office Collection Day 14: विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई से कुली ने छावा, और सैयारा को पछाड़ा
- Param Sundari Box Office Day 1: परम सुंदरी के पहले दिन के कलेक्शन की भविष्यवाणी आई सामने