साउथ मूवी Pushpa 2 Box Office Collection Day 9 ऐसे मे फिर से इस तेलुगू फिल्म का दूसरा वीकेंड शुरू हो गया है। आज भी ये तेलुगू फिल्म शानदार कमाई करने की और अग्रसर हैं। पुष्पा 2 जहा पहले सी ही अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन इंडिया से कर लिया हैं। अब इस मूवी का लक्ष्य 1000 करोड़ क्लब का हैं। आइए जानते हैं। पुष्पा 2 इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ से कितने दूर हैं। साथ मे जानने वाले हैं Pushpa 2 Day 9 Collection के बारें मे।
Table of Contents
Pushpa 2 Box Office Collection (पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)
इंडिया सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही पुष्पा 2 जिसे रिलीज हुए 1 हफ्ते ज्यादा का समय हो चुका हैं। लेकीन सिनेमाघरों मे पुष्पा 2 क्रेज लोगो के बीच रुकने के नाम नहीं ले रहा है। ये एक तेलुगू फिल्म थी लेकिन इसके हिन्दी मार्केट के जो आंकड़े निकल आए है। उसने साउथ इंडस्ट्री के लिए आगे के लिए रास्ते खोल दिए है। जी हा दोस्तों पुष्पा 2 जिसके लीड मे अल्लु अर्जुन के साथ फिर से रश्मिका मंदाना ने साथ दिया है। तो वही इन दो मुख्य जोड़ी के अलाबा ऑडीयंस का मनोरंजन फरहाद फासिल ने भी किया हैं। जिन्हों ने भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाया है। वे इसमे पुलिस की भूमिका मे हैं।
इसके अलाबा लोगो ने सुकुमार के डायरेक्शन की काफी तारीफ की है। लोगों को 3 घंटे 15 मिनट बांधकर रखना ये दिखाता हैं। डायरेक्टर ने पुष्पा 2 को कितने बेहतर तरीके बनाया हैं। यही कारण की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस हर दिन मोटा पैसा छाप रही हैं। फ़िहलाल पुष्पा 2 की कमाई की बात करें तो, पहले दिन 174 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पुष्पा 2 ने 7 दिनों मे सेकनिल्क के अनुसार 688 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस पर की है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 9
बुधबार की कमाई की बात करें तो, कल पुष्पा 2 का 8 वां दिन था। जहा से इसने सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 37.40 करोड़ की कमाई की हैं। वर्किंग डे होने के बाद भी शानदार कमाई की है। लेकिन फिर से पुष्पा 2 के कलेक्शन मे ग्रोथ देखने को मिलने वाली हैं। जी हा इसका दूसरा वीकेंड शुरू हो गया है। ऐसे मे इसकी कमाई मे इजाफा होने वाला है। सेकनिल्क के अनुसार Pushpa 2 Box Office Collection Day 9 मे सुबह के 7 बजे तक 0.5 करोड़ की कमाई की हैं। आज उम्मीदें की जा रही की पुष्पा 2 के कलेक्शन मे उछाल देखने को मिलेंगा।
Pushpa 2 Day Wise Collection (पुष्पा 2 की सभी भाषा की 9 दिनों की कमाई)
Day | Indian Net Collection |
---|---|
Day 1 | 64.25+10.65 |
Day 2 | 93.8 |
Day 3 | 119.25 |
Day 4 | 141.05 |
Day 5 | 64.45 |
Day 6 | 51.55 |
Day 7 | 43.35 |
Day 8 | 37.40 (अनुमानित) |
Day 9 | 0.5 करोड़ सुबह 7 बजे तक |
पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पार
पुष्पा 2 ने महज 6 दिनों मे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के क्लब मे एंट्री लेकर इतिहास बना दिया हैं। जो आने वाले कई सालो तक रह सकता है। इसका श्रेय हिन्दी बॉक्स को भी जाता है। जहा से इसने रिकॉर्ड कमाई की है। और हर रोज पुष्पा 2 के कलेक्शन हिन्दी भाषा से सबसे ज्यादा आ रहे है।
पुष्पा 2 तोड़ेंगी स्त्री 2 का रिकॉर्ड
जानकारी के लिए बता दे की पुष्पा 2 की कमाई हिन्दी से अभी 450 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। इस वीकेंड इसका हिन्दी का कलेक्शन 550 से ज्यादा का हो सकता है। कुल मिलाकर पुष्पा 2 इस हफ्ते स्त्री 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे करने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्त्री 2 का हिन्दी कलेक्शन 605 करोड़ के आसपास बताया गया हैं।
- Top 10 Asian Celebrities 2024: शीर्ष 10 एशियाई हस्तियों सूची मे Diljit Dosanjh का पहला नाम
- Govinda Upcoming Movies: गोविंदा की आने वाली फिल्में
- Tanhaji Part 2: तानाजी के सीक्वल मे अजय देवगन से भिड़ेंगे ऋतिक रोशन…
- Animal 2 Release Date: एनिमल 2 कब रिलीज होंगी, इस दिन होने जा रही एनिमल पार्क

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।