Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 (Pushpa 2) आज रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को पब्लिक की तरफ से आउटस्टैंडिंग रिस्पांस मिल रहा है। सभी ऑडीयंस ने पुष्पा 2 शानदार रिव्यू दिए हैं। लोगों ने इसे फुल पैसा बसूल फिल्म बताया हैं। ऐसे मे हम पुष्पा 2 की पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट लेकर आए हैं। जिसे देखने के बाद अल्लु अर्जुन के फैंस खुस हो जाएंगे।
Table of Contents
Pushpa 2 Box Office Collection (पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)
सुकुमार के डायरेक्शन मे बनने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 जिसे आज हिन्दी सहित कई भाषा मे रिलीज कर दिया गया है। जिसमे हमे फिर से अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी का जलबा देखने को मिला हैं। तो वही फरहाद फासिल भी अपनी दमदार किरदार से लोगों के बीच अपनी छाफ छोड़ने मे सफल हुए है। फिल्म के सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया हैं।
ऐसा पब्लिक और फिल्म क्रिटिक्स का मानना हैं। पुष्पा 2 की पॉज़िटिव छवि के बाद इसका इतिहासिक कलेक्शन आना लाज़मी हैं। फिल्म के जो अनुमानित आंकड़े सामने आ रहे है। वो इंडियन सिनेमा के लिए एक गर्व की बात है। किसी नॉन हॉलिडे पर फिल्म की इतनी तगड़ी हाइप बनना काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन पुष्पा 2 ने वो सव कर दिया है।
फ़िहलाल यदि अनुमानित कमाई की बात करें तो, लगभग 400 से 500 करोड़ रुपए के बीच मे बनाई गई पुष्पा 2 को लेकर जो पहले दिन आंकड़े सामने आ रहे है। वो चौकाने वाले है। जी हा सेकनिल्क के अनुसार पुष्पा 2 ने आज 2 बजे तक 55 करोड़ रुपये की कमाई मात्र इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। अभी काफी समय बचा हुआ। आज रात तक पुष्पा 2 का ये आंकड़ा हैरान करने वाला हो जाएंगा।
Pushpa 2 पहले दिन कितनी कमाई कर सकती?
जिस तरह से पुष्पा 2 ऑडीयंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। लोगों ने इसे बढ़िया रेटिंग से नवाजा हैं। ऐसे मे पुष्पा 2 को लेकर पहले दिन के अनुमानित कलेक्शन सामने आ रहे हैं। वो इंडियन सिनेमा के लिए गर्व की बात हैं। जी हा दोस्तों कई रिपोर्ट के माने तो, पुष्पा आज अपने ओपनिंग डे पर अनुमानित 180 करोड़ की कमाई कर सकती है। ये कलेक्शन केवल हम भारतीय बॉक्स ऑफिस का बता रहे हैं। जबकि वर्ल्डवाइड मे ये नंबर बड़ा होने वाला है।
Pushpa 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई करेंगी।
अगर बात करें इसके वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की तो, इंडिया के साथ पुष्पा 2 ओवरसीज मे भी अच्छा रिस्पांस देखना मिला है। यूएसए मे तो ये फिल्म रिकॉर्ड क्रिएट कर रही है। फ़िहलाल पुष्पा 2 पहले दिन दुनिया भर से रिपोर्ट के अनुसार 250 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती हैं। ये आंकड़ा अनुमानित है। ऐसे मे ये कलेक्शन कम भी सकता और ज्यादा भी।
Pushpa 2: पुष्पा 2 को मिले शानदार रिव्यू
पुष्पा 2 को लेकर ऑडीयंस ने तो शानदार रिव्यूस दिए है। लेकिन फिल्म समीक्षकों ने भी इसे बेहतरीन रिव्यू दिए है। जाने माने तरण आदर्श ने पुष्पा 2 को 5 मे से साड़े चार स्टार दिए है। और फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया हैं। जबकि उमैर संधू ने भी पुष्पा 2 को फुल पैसा बसूल बताया है। उन्होंने इसे 5 मे से 4 स्टार दिए है। कुल मिलाकर पुष्पा 2 को सभी समीक्षकों ने इसे बेतरीन रेटिंग से नवाजा हैं। जानकारी के लिए बता दे की, पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार हैं। पुष्पा 2 मे इसके पार्ट 1 की कहानी को बताया गया हैं।
- Govinda Upcoming Movies: गोविंदा की आने वाली फिल्में
- Tanhaji Part 2: तानाजी के सीक्वल मे अजय देवगन से भिड़ेंगे ऋतिक रोशन…
- Pushpa 2 Budget in Hindi: पुष्पा 2 मूवी का बजट कितना है

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।