Pushpa 2 The Rule Trailer : इंडियन सिनेमा की सबसे मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 जिसका इंतजार भारतीय ऑडीयंस काफी बेसब्री से कर रही है। जिसकी रिलीज़ मे अब 1 महीने से भी कम समय बचा हैं। ऐसे में अब Pushpa 2 Trailer को लेकर एक अपडेट सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं।
Table of Contents
Pushpa 2 The Rule Trailer Release Date in hindi
अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 जिसका इंतेजार दर्शक काफी बेसब्री से कर रहे है। इसकी रिलीज में 1 महीने से भी का समय बचा हैं। ऐसे में मेकर्स ने इसके प्रोमोशन की तैयारी अभी से कर दी है। कई दिनों से फैंस इसके ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में पुष्पा 2 के ट्रेलर को लेकर एक अपडेट सामने आई हैं।
Pushpa 2 Trailer इस दिन होंगा रिलीज
दरअसल हाल ही में पुष्पा 2 रूल का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ हैं। जिसमे पुष्पा 2 यानि की अल्लु अर्जुन और फहद फाजिल यानि भंवरसिंह एक दूसरे के सामने आंखो से आंख डालकर खड़े हुए हैं। जिसमे इसके ऑफिसियल ट्रेलर को लेकर जानकारी दी गई हैं तरण आदर्श के मुताबिक इसका ट्रेलर जल्द आने वाला हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट के अनुसार Pushpa 2 The Rule Trailer 15 से 16 नवंबर की रिलीज किया जा सकता हैं।
पुष्पा 2 का अमेरिका में शानदार प्रोमोशन
अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 जिसे इंडिया और ओवरसीज में उच्तम पैमाने पर रिलीज किया जा रहा हैं। ऐसे में मेकर्स इसका प्रोमोशन एक अलग तरह से कर रहे हैं। अमेरिका थिएटर में पॉपकॉर्न टब साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक के डिब्बे पर पुष्पा ब्रेंड नजर आ रहा हैं। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दे की अभी तक किसी इंडियन फिल्म का इतना जबरदस्त प्रचार नहीं हुआ हैं।

पुष्पा 2 का जल्द होंगा आइटम सॉन्ग
पुष्पा के पहले पार्ट में ‘ऊ अंतवा’ एक आइटम सॉन्ग था। जिसमे दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया था। ये गाना उस समय काफी पॉपूलर हुआ था। ऐसे अब फिर से मेकर्स ने पुष्पा 2 के लिए एक आइटम सॉन्ग की तैयारी शुरू कर दी हैं। जी हा खबरों के अनुसार पुष्पा 2 के आइटम सॉन्ग के लिए श्रीलीला को चुना गया हैं। जिसकी पुष्टि जल्द हो सकती हैं।
पुष्पा 2 ने पहले ही 1000 करोड़ कमाई कर ली
लोगों का इस फिल्म का क्रेज इतना हैं की, रिलीज से पहली पुष्पा 2 ने अपने प्री रिलीज में ही 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 के, डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट्स राइट्स, म्यूजिक राइट्स और नॉन थिएट्रिकल राइट्स को मिलाकर 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के राइटस बिके हैं।
जो ये दिखाता है। की इस फिल्म की ब्रांड वैल्यू कितनी ज्यादा हैं। फ़िहलाल देखते हैं। अल्लु अर्जुन की ये फिल्म जब 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी तो, क्या ये पहले की तरह लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएंगी या नहीं, लेकिन जिस रहे इस साउथ फिल्म का बज बन रहा हैं ये, कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने वाली हैं।
- Salman Khan अपनी जान चाहते हैं तो मांगे मंदिर मे माफी, नहीं तो जान से मर देगे।
- Akshay Kumar Donation Auodhya: अक्षय कुमार ने दिया बंदरो के लिए दान
- Salman Khan: सलमान खान को फिर से मिली जान से मरने की धमकी, कही ये बात
- Bhool Bhulaiyaa 3 Kamai Kitni Hui

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।