अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सिंघम अगेन के बाद फिर से एक नई फिल्म की शुरुआत कर दी है। जी हा एक्टर ने सुपर हिट फिल्म का सीक्वल Raid 2 Release Date को लेकर पर्दा उठा दिया हैं। पहले जहा इसकी रिलीज डेट 21 फरवरी थी लेकिन अब इस दिन रिलीज होंगी। जिसकी अनाउंसमेंट खुद अजय ने की आइए जानते हैं इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट।
Raid 2 Release Date (रेड 2 रिलीज डेट)
अजय देवगन की सिंघम अगेन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं। फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया हैं। इसे रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा का बक्त हो गया हैं। ऐसे मे इसके बाद फिर से एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ गए हैं। जी हा जिसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने दी हैं।
रेड 2 इस दिन होंगी रिलीज
दरअसल अजय देवगन की रेड का सीक्वल बनाया जा रहा हैं। जिसका टाइटल Raid 2 हैं। पहले खबरे आ रही थी। रेड 2 21 फरवरी को रिलीज किया जाएंगा। लेकिन अब इसकी ऑफिसयल रिलीज डेट सामने आ गई हैं। इस फिल्म को अब आप 1 मई 2025 से देख पाएंगे। जी हा रेड 2 की ये अधिकारिक रिलीज डेट हैं। जिसका पोस्टर भी रिलीज किया गया है। अजय देवगन ने इसका पोस्टर जारी करते हुए लिखा हैं ‘आरएस अमय पटनायक का अगला मिशन 2025 मई से शुरू! 1 मई 2025 को रेड 2 पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार हैं।
Raid 2 Star Cast (रेड 2 की स्टार कास्ट)
जानकारी के लिए बता दे की जहा इसके पहले पार्ट मे अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज नजर आई थी। जिसमे वे उनकी पत्नी की भूमिका मे थी। लेकिन इस वार इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर अजय देवगन के साथ मुख्य रोल मे नजर आएंगी। तो वही रितेश देशमुख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। रेड 2 को राज कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। जिन्हों ने इसके पहले पार्ट को भी डायरेक्ट किया था। इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार, अभिषेक पाठक और कृषण कुमार साथ ही गौरव नंदा हैं।
रेड ने किया था सफल कलेक्शन
जानकारी के लिए बता दे की, रेड को 2018 मे रिलीज किया गया था। उस समय दर्शको ने इसे काफी पसंद किया था। मात्र 40 करोड़ रुपए मे बनी इसने फिल्म रिपोर्ट के अनुसार रेड 2 ने 153.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
सिंघम अगेन ने कर ली इतनी
बता दे की सिंघम अगेन ने अभी तक सेकनिल्क के अनुसार 247 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। इसे दिवाली 2024 पर रिलीज किया गया था। जिसमे अजय के अलाबा कई एक्टर नजर आए थे। साथ ही सलमान खान का भी कैमियों सिंघम अगेन मे डाला गया था। जिसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे।