Saiyaara Box Office Collection Day 21: सैयारा ने धमाल मचा रख दिया है। जो सोचा जा रहा ये फिल्म उससे चार कदम आगे चल रही कर रही है। भला ऐसा किसी ने सोचा था। एक डेब्यू कलाकारों की रोमांटिक ड्रामा फिल्म आएंगी और 500 करोड़ रुपये छापकर चली जाएगी। दरअसल कई मुकाम हासिल करने के बाद सैयारा ने अब 500 करोड़ के क्लब को जॉइन कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी सैयारा का कलेक्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कल की जबरदस्त कमाई के साथ आज भी इसका शानदार प्रदर्शन है चलिए जानते है Saiyaara Day 21 Collection के साथ वर्ल्डवाइड रिपोर्ट के बारें में।
Table of Contents
Saiyaara Box Office Collection: कल भी की शानदार कमाई
मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई ‘सैयारा’ जिनका निर्देशन दर्शकों पर छाप छोड़ रहा है। फिल्म में उन्होंने डेब्यू कलाकारों से बेहतर अभिनय करवाया है जो स्क्रीन पर यंग ऑडीयंस को काफी प्रभावित कर रहा है। अहान पांडे के साथ नजर आई अनीता पड्डा भी प्रशंसा का हकदार बनी है। जिसकी बजह से इसकी ताबड़तोड़ कमाई ने अभी तक रुकने का नाम नहीं लिया है। क्रेज इतना है कि, इस समय ‘महावतार नरसिम्हा’ नाम की फिल्म जादुई कमाई कर रही है। लेकिन उसके सामने भी इसका बोलबाला देखना को मिला है।
कल भी किया धाकड़ कलेक्शन
जहा हाउसफुल 5, सितारे जमीन पर जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस तीसरे हफ्ते में काफी कम कमाई करने लगी थी। लेकिन सैयारा ने कल 20 वे दिन भी धाकड़ कमाई की है। जो 2 करोड़ की है। ऐसे में तीसरे हफ्ते की शुरुआत 4.5 करोड़ के साथ करने वाली सैयारा का इस हफ्ता कलेक्शन 30 करोड़ तक जाना है। हालांकि दूसरा हफ्ता 107.75 करोड़ का था। जबकि पहला 172.75 करोड़ का था। ऐसे में सैयारा की 20 दिनों की कमाई 306.60 करोड़ की हो चुकी है।
Saiyaara Box Office Collection Day 21
दरअसल पिछले 20 दिनों में सैयारा दबादबा दिखाती नजर आ रही है। अभी तक कोई ऐसी फिल्म इसके सामने नहीं आई है। जिससे इसके कलेक्शन में तेजी से गिरावट नजर आई हो। फिल्म ने वर्किंग डेज में भी अपनी धुआंधार कमाई को बनाए रखा है। आज भी सैयारा अपने 21 वे दिन 2 करोड़ के पार जाने वाली है। Sacnilk ने बताया है कि, 6 बजे तक इसने 21 वे दिन 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। नीचे देखे डेली कलेक्शन कि रिपोर्ट

यहा देखे डेली कलेक्शन की रिपोर्ट
फर्स्ट वीक | 172.75 करोड़ रुपये |
डे 8 | 18 करोड़ रुपये |
डे 9 | 26.5 करोड़ रुपये |
डे 10 | 30 करोड़ रुपये |
डे 11 | 9.25 करोड़ रुपये |
डे 12 | 10 करोड़ रुपये |
डे 13 | 7.6 करोड़ रुपये |
डे 14 | 6.5 करोड़ रुपये |
डे 15 | 4.5 करोड़ रुपये |
डे 16 | 6.75 करोड़ रुपये |
डे 17 | 8 करोड़ रुपये |
डे 18 | 2.35 करोड़ रुपये |
डे 19 | 2.5 करोड़ रुपये |
डे 20 | 2 करोड़ रुपये |
टोटल कमाई | 306.60 करोड़ रुपये |
डे 21 | 1.11 करोड़ रुपये (शाम 6 बजे तक) |
500 करोड़ कमाने वाली बनी पहली रोमांटिक ड्रामा फिल्म
इसकी धूम देश में है नहीं विदेशों में भी रही है। जहा इसने इतिहास बनाया है। दरअसल किसी भारतीय रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर से 500 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया है। लेकिन यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित सैयारा इस आंकड़े अचीव करके इतिहास बना चुकी है। बता दे कि,निर्माता ने कंफर्म किया है कि, ये 500 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है।
- ओवरसीज कलेक्शन: 131 करोड़ से अधिक
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 507 करोड़ से अधिक
Disclaimer: भारतीय कलेक्शन की रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार है जबकि सैयारा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट निर्माता के अनुसार बताई गई है।
ये भी पढ़े…