SRK Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज अपना 59 वा जन्म दिन मना रहे हैं। ऐसे मे हम उनके करियर के खराब समय पर नजर डाले तो। जब उनका करियर ही पूरा डूब चुका था। ऐसा लागने लगा था की, अब शाहरुख खान कभी बॉलीवुड मे कमबैक नहीं कर पाएंगे, लेकिन एक साल में उन्हों ने ऐसा कर दिखाया की आज से पहले किसी एक्टर नहीं किया था, चलिए जानते है।
Shahrukh Khaan का चल रहा था खराब दौर
शाहरुख खान ने जब से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर उन्हों ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। वे हर साल अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाते थे। लेकिन 2023 से पहले उनका करियर में जो दौर आया था। वो शाहरुख खान को काफी परेशान करने वाला था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रह थी। जैसी की ‘जीरो’ जिसे 2018 में आनंद एल राय ने बनाया था। फिल्म को तगड़े बजट के साथ बनाया गया लेकिन जब रिलीज हुई तो, इसने कुछ खास कमाई नहीं बल्कि शाहरुख खान के करियर की एक बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
इस साल बना दिया था फिर से किंग
जिसने मेकर्स का पैसा डूब गया था। ऐसे में जहा उनके पास पहले सी कम फिल्में ऑफर हो रही थी। तो वही ‘जीरो’ के फ्लॉप से उनका करियर का ग्राफ काफी नीचे चला गया था। जिसके बाद मेकर्स ने उनपर पैसा लगाना खुछ खास नहीं समझा, ऐसा कहा जा रहा था की वें अब बॉलीवुड में कमबैक नहीं कर पाएंगे। उन्हें कोई फिल्में ऑफर नहीं हो रही थी। लेकिन आया 2023 में जिसने न केवल उन्हें बॉलीवुड का किंग बना दिया बल्कि, इंडियन सिनेमा में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया था। जो अभी तक किसी भारतीय एक्टर ने नहीं किया हैं।
Shahrukh Khan की कमबैक फिल्में
दरअसल हम बात कर रहे, 2023 में रिलीज हुई, पठान, जवान, और डंकी जिन्हों ने हिन्दी सिनेमा को एक नए ऊचायों पर पहुंचाया दिया, जी हा जहा कोरोना के बाद बॉलीवुड काफी संघर्ष कर रहा था। बड़े-बड़े एक्टरों की फिल्में फ्लॉप हो रही थी। ऐसे में साउथ की फिल्में का बोलबाला ज्यादा था। उनकी फिल्में हिन्दी फिल्मों से ज्यादा की कमाई कर रही थी।
ऐसे में इस मौके पर जब शाहरुख खान की ‘पठान’ जिसे 25 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया था। इसने अपने लाइफ टाइम में 1000 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होकर, बॉलीवुड इंडस्ट्री को गर्ब करा दिया था। इससे पहले ‘दंगल’ जो एक हजार करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हैं।
जवान से किया लोगो का मुह बंद
दोस्तों कुछ ट्रोलस कह रहते थी, पठान ने तुक्के से इतनी कमाई की हैं। तो वही कोई फेक कलेक्शन बता रहा था। लेकिन जब एटली की ‘जवान’ रिलीज हुई तो, इन सभी लोगों का मुंह बंद कर दिया था। शाहरुख खान की जवान ने अपने लाइफटाइम में 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा की एक इतिहासिक कमाई की थी। साथ ही ‘डंकी’ भी 2023 में रिलीज हुई थी। जोकि बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
Shahrukh Khan बने पहले एक्टर
किंख खान की 2023 में तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमे से ‘पठान’ और ‘जवान’ ने एक हजार करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हुई। ऐसे में शाहरुख खान न केवल बॉलीवुड के बल्कि इंडियन सिनेमा की पहले एक ऐसे एक्टर बन गए थे। जिनकी एक साल में 2 फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई दुनिया भर से की हो, तो दोस्तों ये वो फिल्में थी जिन्हों ने फिर से शाहरुख खान को सिनेमा में एक्टिव कर दिया है। आज के टाइम पर उनके पास कई महंगे प्रोजेक्ट है।
Shahrukh Khan की आने वाले फिल्में
अगर उनके आने वाली फिल्मों की बात करें तो, उनकी ‘किंग’ जिसे 2026 में रिलीज किया गया जाएंगा जिसमे उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी। तो वही उनके पास यश राज फिल्म्स की टाइगर vs पठान भी हैं जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आएंगे। इसे रिपोर्ट के अनुसार 2027 में रिलीज किया जाएंगा।
- Bhool Bhulaiyaa 3 box office collection Day 2: भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 कितना रहा।
- Singham Again ने गदर 2 चटाई धूल
- Akshay Kumar Donation Auodhya: अक्षय कुमार ने दिया बंदरो के लिए दान
- Salman Khan ने मात्र 2 मिनट में सिंघम अगेन को बना दी ब्लॉकबस्टर

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।