Sunny Sanskari Tulsi Kumari Collection Day 15: वरुण धवन की धीरे-धीरे ही सही ये फिल्म टाइगर श्राफ की बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त को पछाड़ चुकी है। दरअसल सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन इस समय उम्मीदों के मुताबिक नहीं आ रहा है। लेकिन ये इस साल की बहुचर्चित फिल्में सन ऑफ सरदार 2 के बाद अब बागी 4 को भी धूल चटा चुकी है। चलिए जानते Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15 Collection की रिपोर्ट
15वें दिन की रिपोर्ट के बारें में
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित SSKTK जो कांतारा चैप्टर 1 के सामने रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले सकारात्मक चर्चा के कारण पहले दिन 10 करोड़ से थोड़ा कम कलेक्शन रहा था। रिलीज के बाद दर्शकों की और से SSKTK को मिश्रित रिव्यू मिले थे। साथ ही दूसरी तरफ कांतारा चैप्टर 1 नॉर्थ ऑडीयंस के दिल जीतने में कामयाब रही थी। जिससे कारण पहले वीकेंड में फिल्म के हालत खाफी खराब रही थी। लेकिन अब सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म ने दो हफ्तों के बाद टाइगर श्राफ और सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म पछाड़ चुकी है।
Sunny Sanskari Tulsi Kumari Collection Day 15

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म दूसरे हफ्ते में अब तक कन्नड़ फिल्म के बावजूद करोड़ो में कमाई कर रही है। कल भी कलेक्शन एक करोड़ के आसपास रहे है। आज SSKTK के 15वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके है। जो एक करोड़ तक पहुंचती नजर आ रही है। आज 15वें दिन SSKTK ने 1 करोड़ कमाए
बागी 4 की टोटल कमाई 15 दिनों में पछाड़ा
दरअसल 5 सितंबर को रिलीज़ होने वाली बहुचर्चित फिल्म बागी 4 के टोटल कलेक्शन को वरुण धवन की इस फिल्म ने 15 दिनों में पछाड़ दिया है। टाइगर श्राफ और संजय दत्त की बागी 4 ने अपने लाइफटाइम में महज भारत से 53 करोड़ 38 लाख का कारोबार किया था। जबकि सेकनिल्क के अनुसार वरुण-जाह्नवी की फिल्म ने 15 दिनों से 55.1 करोड़ की कमाई कर ली है। इसने सान ऑफ सरदार 2 के 50 करोड़ से कम कलेक्शन को भी पीछे किया था।
ये भी पढ़े… Toxic Leak Video: यश का शर्टलेस अवतार हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छाया स्वैग
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ के पार फिल्म
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 80 करोड़ को आज पार करने वाली है। ऐसे में जहा भारत से भले ही SSKTK अपनी लागत (अनुमानित 80 करोड़) वसूल नहीं कर पाई किन्तु दुनिया भर से बजट रिकवर हो चुका है।
- वर्ल्डवाइड कमाई: 79.75 करोड़ रुपये
Note: लेख में उपलब्ध SSKTK ने 15 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
