Top 10 Asian Celebrities 2024: शीर्ष 10 एशियाई हस्तियों सूची मे Diljit Dosanjh का पहला नाम

Top 10 Asian Celebrities 2024: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) जिन्हों ने इस साल अपने ‘दिल लुमिनाती टूर’ से इंडिया के साथ विदेशों मे भी धमाल मचाया है। ऐसे मे अब उनको लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर और गायक को दुनिया की 50 एशियाई हस्तियों की सूची मे पहला स्थान मिला हैं। इस वार उन्हों ने किंग खान और अलिया भट्ट साथ ही प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची मे दिलजीत दोसांझ पहले नंबर पर

एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इस साल ‘दिल लुमिनाती टूर’ काफी सुर्खियों मे रहा है। दुनिया भर मे सिंगर ने अपनी शानदार परफ़ोर्मेंस दिखाई है। ऐसे मे अब उनको लेकर एक बहुत खबर सामने आ रही है। दरअसल हर साल की तरह इस साल भी दुनिया की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों सूची तैयार की गई जिसमे पहला स्थान भारतीय पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को पहला स्थान मिला है।

Top 10 Asian Celebrities 2024

स्थान20232024
1शाहरुख खानदिलजीत दोसांझ
2अलिया भट्टचार्ली एक्ससीएक्स
3प्रियंका चोपड़ाअल्लु अर्जुन
4दिलजीत दोसांझदेव पाटिल
5चार्ली एक्ससीएक्सप्रियंका चोपड़ा
6रणवीर कपूरथलापति विजय
7श्रेया घोषालअरिजीत सिंह
8थलापति विजय गेराल्डिन विश्वनाथन गेराल्डिन विश्वनाथन
9वहाज अलीहानिया आमिर हानिया आमिर
10इमान विल्लानीसिमोन एश्ले

शाहरुख खान को छोड़ा पीछे

जी हा दोस्तों लंदन मे इस भारतीय स्टार को ‘दुनिया की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की यूके सूची मे उन्हें पहला स्थान दिया गया है। यूके के ‘ईस्टर्न आई न्यूजपेपर’ द्वारा 2024 के सूची मे टेलीविज़न, कला, संगीत और सिनेमा की दुनिया की प्रतिभाओ से शीर्ष मे अपनी जगह बनाई हैं।

बता दे की इस साल उन्हों ने शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल शाहरुख खान टॉप रहे थे। तो वही दूसरे नंबर अलिया और तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा जबकि 2023 की लिस्ट मे दिलजीत दोसांझ का चौथ स्थान था। लेकिन अब इस बहुमुखी एक्टर ने इन सभी को पीछे छोडकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

अल्लु अर्जुन तीसरे नंबर पर

जबकि दूसरे स्थान पर चार्ली एक्ससीएक्स का नाम हैं। इसके अलाबा तीसरे स्थान पर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन का नाम है। उनकी पुष्पा 2 ने इंडियन सिनेमा मे रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस साल भारतीय लोगो के बीच पुष्पा 2 का गुणगान काफी ज्यादा था। जिसकी बजह इसने कमाई के मामले भारतीय सिनेमा को बदल दिया है।

इसके अलाबा चौथा स्थान पर ब्रिटिश एक्टर देव पाटिल को मिला हैं। उनकी इस साल रिलीज हुई ‘मंकी मैन’ जोकि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। जिसका निर्देशन उन्हों ने ही किया था। पांच वे नंबर पर इस बार प्रियंका चोपड़ा रही हैं। और छठे नंबर पर साउथ सुपरस्टार विजय साथ ही इस टॉप टेन की सूची मे अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल हैं।

दिलजीत दोसांझ का हिट रहा ‘दिल लुमिनाती टूर’

जानकारी के लिए बता दे की इस 40 बर्षीय स्टार ने इस साल अपनी प्रभावशाली परफ़ोर्मेंस दिखाई है। उनका इस साल शुरू हुआ शो ‘दिल लुमिनाती टूर’ हिट रहा है। इंडिया के साथ कनाडा, अमेरिका, यूरोप मे भी इस संगीत कार्यक्रम मे अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई हैं। उनके हर शो मे दर्शको की काफी भीड़ देखी गई।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment