2 October Movie Release 2025: ये 2 फिल्में रिलीज होने वाली 2 अक्टूबर को बॉलीवुड औ साउथ की है बड़ी फिल्में

2 October Movie Release 2025: अक्टूबर के शुरुआत में ही फिल्मों का सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है। जिसमे 2 फिल्मों की जंग देखने को मिलने वाली है। दरअसल अक्टूबर 2025 में कई बड़ी फिल्मों का आगाज हो रहा है। लेकिन इस महीने 2 फिल्में ऐसी है। जो इस महीने की ही नहीं बल्कि साल की मोस्ट अवेटेड है। चलिए जानते 2 अक्टूवर को कौन-कौन सी फिल्म रिलीज हो रही है।

2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली फिल्में

सिनेमा प्रेमियों के लिए 2025 अक्टूबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान दो फिल्मों को लेकर है। जो एक साथ रिलीज होने जा रही है। हालांकि इस महीने बाहुबली द एपिक भी फिर से रिलीज होने वाली है। नीचे हमने 2 अक्टूबर को रिलीज हो फिल्मों के बारें में बताया है।

कंतारा चैप्टर 1

2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ 2 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इसका क्रेज अग्रिम बुकिंग को देखकर लगाया जा सकता है। जहा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी इसने रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग कर ली है सिर्फ हिन्दी से ही 20 हजार टिकट बेच दिए है। जबकि सभी भाषाओं से ‘कंतारा चैप्टर 1’ के टिकट 1 लाख 54 हजार 44 बिक चुके है।

बता दे कि, ये एक कन्नड़ सिनेमा की फिल्म है जो साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कंतारा’ का प्रीक्वील है। जिसमे फिर से इसकी कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। फिल्म में अभिनय और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। जिसमे वे बर्मे की भूमिका में है। जबकि फ़ीमेल लीड में कनकवती की भूमिका में रक्तिमणि वसंत है। जिसमे जयराम और गुलशन देवैया भी अहम रोल में है। 168 मिनट से बनी ‘कंतारा चैप्टर 1’ भारत में 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

दूसरी फिल्म वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ होने वाली है इसका क्लैश ‘कंतारा चैप्टर 1’ के साथ हो रहा है। इसके ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला था है ऐसे में वरुण-जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को लेकर भी दर्शक उत्साहित नजर आ रहे है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को भारत में हिन्दी भाषा में रिलीज होगी।

बता दे कि, शाशांक खेतान के निर्देशन में ये फिल्म बनी वरुण और जाह्नवी की रोमांटिक कहानी को दिखाएंगी इस जोड़ी के अलाबा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी है। इसमे मनीष पॉल भी नजर आएगे।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment