Omg 3 Movie: फैंस के लिए आई खुसखबरी, ओएमजी 3 की शूटिंग पर काम शुरू?

Omg 3 Movie: जहा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) केसरी 2 के बाद हाउसफुल 5 की रिलीज की तैयारी में लगे हुए लेकिन इसी बीच उनके चहने वालों के लिए शानदार अपडेट सामने आई है। दरअसल OMG 2 के बाद अब OMG 3 के बनने की खबर सामने आ चुकी है। जिसकी काहनी और शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आई है।

Omg 3 Movie

बॉलीवुड के खिलाड़ी के पास कई सफल फ्रेंचाइजी हो चुकी है। फ्रेंचाइजी फिल्मों का इस वक्त बोलाबाला देखा जा रहा है। ऐसे मे इन फिल्मों की सफलता की ज्यादा संभावना रहती है। इस साल अक्षय कुमार की कई फ्रेंचाइजी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। इसी में से एक OMG जिसके दोनों पार्ट न केवल हिट हुए है बल्कि जनता को सकारात्मक संदेश भी दिया है। ऐसे मे ऑडीयंस के शानदार प्यार को देखकर इसकी तीसरी किस्त OMG 3 को बनाया जा रहा है जिसको लेकर अपडेट सामने आई है। दरअसल डायरेक्टर अमित राय और अक्षय कुमार दोनों की ओएमजी 3 को लेकर बात हुई है। चलिए जानते है क्या चर्चा हुई है।

अक्षय कुमार को सुनाई डायरेक्टर अमित राय ने कहानी

अक्षय कुमार ने हाल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी की है जिसकी जानकारी उन्होंने एक रोमांचक विडियो के जरिए दी थी। जिसमे वे वामिका के साथ खूबसूरत लोकेशन पर नजर आ रहे थे। फिल्म का समापन केरल में किया गया था। ऐसे में वहा OMG 2 डायरेक्टर अमित राय से अक्षय की मुलाकात हुई है। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच में ओएमजी (OMG 3) की कहानी को लेकर बात हुई जिसमे डायरेक्टर ने अक्षय को कहानी के बारें मे बताया है। रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्ट OMG 3 को जल्दी बनाना चाहते हैं। आगे कहा गया कि, सब कुछ सही चला था। आगे साल के मध्य तक ये फिल्म बनकर तैयार हो जाएगी।

OMG 3 की कास्टिंग पर नहीं हुआ काम

बता दे कि, इसके सेकंड पार्ट में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम प्रमुख रोल मे दिखी थी। लेकिन क्या इस बार भी इन्हें रिटेन किया जाएगा, इसको लेकिन डायरेक्टर या निर्माता की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। क्योकि जैसी ही ‘OMG 3’ की स्क्रिप्ट फाइनल होंगी इसकी कास्टिंग पर काम शुरू किया जाएगा।, हालांकि इस बार भी कहानी में पॉज़िटिव संदेश रहना वाला है। जिसमे अक्षय कुमार लीड रोल होंगे।

OMG 1, 2 मे किया हिट कलेक्शन

OMG की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। जिसमे एक्टर भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। अक्षय इस रोल मे खूब जमे थे। जिसका कारोबार भी सुपर हिट रहा था। विकिपीडिया के अनुसार 20 करोड़ के लागत से बनी इसका टोटल कलेक्शन 105 करोड़ रुपये का था। तो वही सेकंड किस्त 2023 में रिलीज हुई थी जिसने गदर 2 के सामने 199 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था। जबकि बजट 50 करोड़ का था। ऐसे मेँ ओएमजी 3 से निर्माता को इससे भी अधिक कमाई की उम्मीदें होंगी।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment