Housefull 5 Box Office Collection Day 3: फायनली अक्षय कुमार का कोरोना काल से पहले का समय आ चुका है जिस तरह से उनकी फिल्में 4 साल पहले तगड़ी कमाई करती थी वो नजारा हाउसफुल 5 ने दिखाया है। दरअसल हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर खरगोश की तरह तोड़ रही है। जो दिखाता है कि, हाउसफुल फ्रेंचाइजी दर्शकों की फेवरेट है इसके हर पार्ट को लोगों ने बहुत प्यार दिया है जो अब दर्शक हाउसफुल 5 को देते नजर नजर आ रहे है। जिससे ये रिकॉर्ड कलेक्शन की और है दरसल पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी ये फिल्म छप्पर फाड़ कमाई करने में कामयाब रही है।
लेकिन आज जो इसका रिकॉर्ड कलेक्शन देखने को मिल रहा है उससे साबित होता है कि, अक्षय का समय फिर से आ चुका है जी हा आज हाउसफुल 5 का फर्स्ट संडे है। ऐसे में स्पष्ट है कि, ये उत्कृष्ट कलेक्शन की और अग्रसर है चलिए जानते है हाउसफुल 5 पहले संडे को चौथे दिन कितना कलेक्शन कर पा रही है।
Table of Contents
Housefull 5 Box Office Collection
साजिद नाडियाडवाला जिनकी शुरुआत इस साल कुछ खास नहीं हुई उनके द्वारा निर्मित की गई सलमान खान की सिकंदर ने कमाई के लिहाज से कुछ खास नहीं किया था। लेकिन इस बार उनकी हाउसफुल 5 उन्हें मोटा पैसा छाप कर दे रही है। साथ ही अक्षय कुमार के लिए भी ये फिल्म एक बड़ी उपलब्धि होने वाली है। क्योकि ऑडीयंस ने फिर से अक्षय को कॉमेडी अवतार के रोल में पसंद किया है। जिसमे वे फैंस को निरासा नहीं करते कमाल की कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी करके खिलाड़ी कुमार फिर से दर्शकों के फेवरेट बन चुके है।
लेकिन फिल्म में अन्य कलकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है जिन्होंनो हाउसफुल 5 को रोमांचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नाना पाटेकर से लेकर रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की परफॉरर्मेंस को भी लोगों ने खूब सराहा है। साथ ही फिल्म को और एंटरटेनर बनाने का काम फिल्म के लास्ट में 2 किलर को ऐड करना जिसे देखने के लिए हाउसफुल 5 A और B देखनी पड़ेंगी, निर्माता का ये प्लान सफल होते हुए दिख रहा है। क्योकि कलेक्शन की रिपोर्ट तगड़े कलेक्शन की और इशारा कर रही है। जो आज होते हुए दिख रहा है।
हाउसफुल 5 ने कल ईद पर की नोटों की बारिश
हाउसफुल 5 जिसे चारों तरफ से फायदा मिलता नजर आ रहा है क्योकि बकरा ईद के दिन इसके सामने कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है जिससे कल बॉक्स ऑफिस पर इसने राज किया है। दरअसल कल बकरा ईद थी ऐसे में शाम और रात के शोज में हाउसफुल 5 उम्मीदों से अधिक ग्रोथ दिखाई है। जिससे फिर दूसरे दिन भी एक बेहतरीन कमाई करने में हाउसफुल 5 सफल रही है। क्योकि पहले दिन इंडिया से नेट 24 करोड़ रुपये और दूसरे दिन इससे भी अधिक कमाए 31 करोड़ रुपये जिससे सेकनिल्क के अनुसार हाउसफुल 5 ने दो दिनों में भारत से नेट 55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 3
शानदार रिव्यू के साथ दर्शको की फेवरेट फ्रेंचाइज की ये 5 वी किस्त सकारात्मक पहलू के साथ आज बड़ा कारनामा करने जा रही है। जो कई सालों बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म का संडे के दिन एक असाधारण कलेक्शन आने वाला है। लग तो कुछ ऐसा ही रहा है। क्योकि आज हाउसफुल 5 का पहल रविवार है जिससे आज ये आसानी से उछाल मारेंगी, छुट्टी का दिन है जिससे बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमी एंटरटेन के लिए हाउसफुल 5 की तरफ आकर्षित होते हुए भी नजर आ रहे है। जिसकी कमाई 32 करोड़ की रही है।
विदेशो में भी मचाया है धमाल
हाउसफुल 5 एक्टर के करियर की सबसे बड़ी विदेशी रिलीज थी जिसे दो हजार से ज्यादा स्क्रीन पर 6 जून को कई देशो में रिलीज किया है, जिससे इसने मोटी कमाई भी की है जो पहले दिन विदेशों से 11 करोड़ की रही जो सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार है। दूसरे दिन की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है।
Disclaimer: ध्यान दे कलेक्शन की रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार है इन बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में थोड़ा बहुत अंतर देखना को मिल सकता है। जो हमारे द्वारा सत्यापति नहीं है।
ये भी पढ़े…