Akhanda 2 Teaser: तेलुगु सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म ‘अखंड 2’ के टीजर ने धमाल मचा दिया है। टीजर इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमे नन्दमुरी बालकृष्ण का खतरनाक लुक फैंस को फिर से पसंद आया है आइए जानते अखंड 2 का टीजर के बरेंस में और फिल्म कब रिलीज हो रही है।
साउथ फिल्म अखंड 2 के टीजर ने मचाया धमाल
भारतीय सिनेमा अब स्पिरिचुअल फिल्मों पर ज्यादा ज़ोर दे रहा है हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के आलाबा साउथ सिनेमा में भी इस तरह की फिल्मों पर ज्यादा आकर्षित हो रही है। आने वाले दिनों में कई आध्यात्मिक बेस्ड फिल्में रिलीज होंगी। जिसमे तेलुगु सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म अखंड 2 भी है जिसका पहले पार्ट काफी पसंद किया गया था ऐसे में अखंड 2 की अनाउंसमेंट से ही फैंस काफी एक्साइटेड हो चुके थे। लेकिन अब फायनली नन्दमुरी बालकृष्ण ने अपनी इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है। जिसे ठीक ठाक रिस्पांस मिला है।
जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ अखंड 2 का टीजर
सुपरस्टार नन्दमुरी बालकृष्ण आज 10 जून को अपने जन्म दिन मना रहे है। इस मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए निर्माता ने कल 9 जून को इसका धमाकेदार टीजर रिलीज किया था। जो तेलुगु ऑडीयंस के साथ हिन्दी ऑडीयंस को भी अखंड 2 का टीजर पसंद आया है। जिसमे 1 मिनट 17 सेकंड के शुरुआत में ही सुपरस्टार की एंट्री सिनेमा प्रेमियों को उत्सुकता पैदा करने वाली है जिसमे वे अपने त्रिसूल से लोगों की गर्दन काटते नजर आ रहे है। लोगों को नंदमुरी बालकृष्ण का ये अवतार खूब पसंद आ रहा है।
अखंड 2 कई भाषा में होंगी रिलीज?
आध्यात्मिक आस्था पर बनाई जा रही अखंड 2 जिसकी इसी साल ही शूटिंग कुंभ मेले से स्टार्ट हुई थी। लेकिन इस फिल्म की जो ऑफिसियल रिलीज डेट है वो इसी साल है जिसे 25 सितंबर 2025 को रिलीज किया जाएंगा, जिसमे काव्या थापर और एसजे सूर्या भी अमह भूमिका में है। बता दे कि, इस बार भी डायरेक्शन की कमान बोयापति श्रीनु ने संभाली है। इनके आलाबा अनिल रविपुडी भी फिल्म को डायररेक्ट कर रहे है।
अखंड ने की थी हिट कमाई
बता दे कि, इस फिल्म का ओरिजिनल पार्ट साल 2021 में रिलीज किया गया था जिसने सकारात्मक रिव्यू के साथ हिट कलेक्शन किया था विकिपीडिया के अनुसार अखंड का कलेक्शन 150 करोड़ था जबकि लागत 60 से 70 करोड़ रुपये थी।
ये भी पढ़े…