Housefull 5 Collection: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिकॉर्ड प्रदर्शन दिखा रही है फिल्म ने कई ऐसा रिकॉर्ड बना लिए है। जिसकी बजह दर्शकों का प्यार जिससे हाउसफुल 5 एक के बाद एक रिकॉर्ड बना ती दिख रही है जहा अक्षय की इस फिल्म ने पहले सनी देओल की जाट, केसरी 2 को पीछा छोड़ा है। और अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सिकंदर को हाउसफुल 5 ने धूल चटा दी है।
हाउसफुल 5 ने 5 दिनों में सिकंदर को किया पीछे
इस समय सिनेमा प्रेमियों के बीच में हाउसफुल 5 का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। साजिद नाडियाड वाला द्वारा निर्मित ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। जिससे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई करके फिल्म मेकर का भी दिल जीत रही है। 5 दिनों से इसकी कमाई इतनी हो चुकी है कि, हाउसफुल 5 ने केसरी 2 और जाट जैसे फिल्मों को धूल चटाकर अब ये सिकंदर से भी आगे निकल चुकी है।
सलमान खान को सिकंदर को हाउसफुल 5 ने पछाड़ा
इस साल भी भाईजान को निराश हाथ लगी है एक्टर को बहुत उम्मीदें थी लेकिन कारोबार फिल्म का काफी खराब रहा है। जिससे ये फिल्म भारत से नेट सेकनिल्क के अनुसार 110.1 करोड़ में ही सिमट गई थी। लेकिन अब इस लाइफटाइम कलेक्शन की अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने मात्र 5 दिनों में पछाड़ दिया है। दरअसल निर्माता ने 5 दिनों के नेट कलेक्शन बताए है जिससे इसने सिकंदर को पछाड़ते हुए 116.68 करोड़ का घरेलू नेट कलेक्शन कर लिया है। बता दे कि, इसने पहले ही केसरी 2 और जाट कि टोटल कमाई को पीछे किया था।

हाउसफुल 5 निर्माता के लिए सिकंदर रही थी विफल
जानकारी के लिए बता दे कि, अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 के निर्माता साजिद नाडियाड वाला है। जिन्हें साल की शुरुआत में ही बिजनेस के लिहाज से नुकसान उठाना पड़ा था। दरअसल सलमान खान की सिकंदर को भी साजिद नाडियाड वाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। जिस पर निर्माता साजिद ने 200 करोड़ रुपये लगाए थे। लेकिन फिल्म इस बजट नहीं कर पाई परंतु दूसरी फिल्म हाउसफुल 5 उन्हें मोटा पैसा कमाकर देने वाली है जिसके संकेत मिल चुके है उम्मीदें जताई है हाउसफुल 5 अपने बजट (225 करोड़) से काफी ज्यादा कमाई करने वाली है।
18 कलाकारों से सजी फिल्म
इस फिल्म को निर्देशित तरुण मनसुखानी ने किया, जिसमे 18 कलाकारों को टोली नजर आई है। जिसमे प्रमुख कलाकार जॉली 1, 2, 3 में नजर आए है। इनके आलबा नाना पाटेकर, संजय दत्त, जॉनी लेवर जैसे अन्य सहकलाकार अभिनेता नजर आए है।
बता दे कि, हाउसफुल फ्रेंचाइजी की नींव साल 2010 में रखी गई थी। जिसके बाद अब तक इसकी सीरीज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। देखना होंगा हाउसफुल 5 अपने लाइफ में कितनी बड़ी कामयाबी हासिल कर पाएगी। अभी तक ये मजबूत कमाई के साथ नजर के साथ नजर आ रही है।
ये भी पढ़े…
- Raid 2 Box Office Collection Day 39: रैड 2 ने 39 वे दिन भी दिखाया जलबा, कर ली बजट से कही ज्यादा कमाई
- Kannappa Trailer: बड़ी खबर ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर इस दिन इस शहर में पब्लिक के बीच में होंगा रिलीज
- 8 मिनट के कैमियो के लिए Ajay Devgn ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये बना इंडियन सिनेमा का सबसे मंहगा कैमियो