Bhojpuri Nathanial 2 Song: फायनली जिसने लोगों को कई दिनों से एक्साइटेड कर रखा था उस गाने का इंतेजार खत्म हो चुका है। जी हा खेसरी लाल (Khesri Lal Yadav) का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘नथुनिया’ का अगला पार्ट ‘नथुनिया 2’ सॉन्ग रिलीज हो चुका है। जिसका क्रेज रिलीज के बाद भी देखने को मिल रहा है। जो इंटरनेट पर जबरदस्त तरह से ट्रेंड हो रहा है। कुछ ही घंटो में इसने 1 मिलियन व्युज को पार कर लिया है।
खेसरी लाल यादव का Nathuniya 2 Song हुआ रिलीज
Video Credit: Saregama Hum Bhojpuri
कुछ दिन पहले ‘नथुनिया 2’ की सोशल मीडिया पट अनाउंसमेंट हुई थी जिसके बाद गाने के टीजर आए है। जिन्होंने फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया था ऐसे में लंबे इंतेजार के बाद आज 23 जून को ये सॉन्ग रिलीज हो चुका है। जो आते ही ये जबरदस्त व्युज के साथ ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते है ‘नथुनिया 2’ सॉन्ग की खास बाते है।
खेसरी लाल यादव के साथ इस बार डेजी शाह
इस चर्चित भोजपुरी सॉन्ग को फैंस का जबरदस्त प्यार मिलता दिख रहा है जिसकी बजह ‘नथुनिया 2’ में म्यूजिक एल्बम की स्टोरी लाइन भी है। जो लोगों को एंटरटेन करती दिख रही है। जिसमे खेसरी लाल और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली है। जिनकी जिनकी धमाकेदार जोड़ी लोगों को गाने के लास्ट तक बांधकर रखा है जिसमे रोहित शेट्टी और सुमित कुमार के विडियो डायरेक्शन का भी कमाल है। जिससे लोग गाने से और ज्यादा जुड़ाव महसूस कर रहे है।
संगीत और कोरियोग्राफी: जो थिरकने पर मजबूर कर दे
शादी पर आधारित ये सॉन्ग जिसमे एक्टर और सिंगर का दमदार स्वैग के साथ डांस मूव्स में भी ये सॉन्ग हिट हो चुका है। साथ ही गानों को और आकर्षक बनाने का काम इसके बोल और संगीत के साथ मधुर आवाज ने भी किया है। ‘नथुनिया 2’ सॉन्ग को आवाज खेसरी लाल ने दी है। जबकि पिछले सॉन्ग की तरह इस बार भी ‘नथुनिया 2’ में बोल कृष्णन बेदर्दी ने ही लिखे है।
सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड
बता दे कि, 23 जून की सुबह के समय ये सॉन्ग रिलीज हुआ था। लेकिन लोगों के बीच अनाउंसमेंट से ही इस सॉन्ग की जबरदस्त हाइप बनी हुई थी जिसकी बजह से कुछ घंटो में ये सॉन्ग 1 मिलियन व्युज को पार कर चुका है। दरअसल Saregama Hum Bhojpuri चैनल पर रिलीज हुआ ‘नथुनिया 2’ सॉन्ग को अब तक तक 12 लाख बार देखा जा चुका है।
सीक्वल है ये सॉन्ग
बता दे कि, ‘नथुनिया 2’ साल 2022 में रिलीज हुआ सुपरहिट सॉन्ग ‘नथुनिया’ का सीक्वल है। इस सॉन्ग ने वर्ल्डवाइड कई रिकॉर्ड क्रिएट किए थे। जिसे 52 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस म्यूजिक एल्बम में एक्टर के साथ अर्शिया अर्शी नजर आई थी। जिन्हें डेजी शाह ने रिप्लेस किया है।
Disclaimer: लेख जानकारी और मनोरंजन देने के उद्देश्य से पाठकों के लिए लिखा गया है। गाने के राइट्स निर्माता के पास है अन्य जानकारी जुटाने के लिए आप इसके आधिकारिक चैनल पर जा सकते है।
ये भी पढ़े…
- Bhojpuri New Song: Arvind Akela Kallu के नए गाने ‘शेरवानी’ सॉन्ग उड़ाया गर्दा
- Bhojpuri New Song: खेसरी लाल यादव और कल्लू अपने नए गाने से धूम मचाने के लिए, जाने रिलीज डेट
- Bhojpuri Song: पवन सिंह और काजल राघवानी के हॉट अंदाज से लोगो ने इस सॉन्ग को 62 करोड़ बार देखा

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।