July Movie Releases 2025: जुलाई का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए सबसे खास, 8 फिल्में होंगी रिलीज

July Movie Releases 2025: फिल्मों के दीवानों के लिए ये जुलाई 2025 का महीना मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। जहा सिनेमा प्रेमियों को एक से बढ़कर एक कहानी से सजी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होंगी जिसमे आकर्षित करने वाला एक्शन ड्रामा, इमोशनल, थ्रिलर, रोमांस और रोमांचक कहानी के साथ कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। खासकर दर्शकों को नए चेहरे से मुलाक़ात होने वाली है। चलिए जानते है। जुलाई 2025 में रिलीज होनी वाली बॉलीवुड की सभी चर्चित फिल्में है।

July Movie Releases 2025

फिल्म का नाम रिलीज डेट
सन ऑफ सरदार 2 25 जुलाई
प्रेम सुंदरी 25 जुलाई
निकिता रॉय 18 जुलाई
तन्वी द ग्रेट18 जुलाई
सैयारा 18 जुलाई
आंखों की गुस्ताखियां11 जुलाई
मालिक 11 जुलाई
मेट्रो इन दिनो4 जुलाई

1. सन ऑफ सरदार 2

शुरुआत करते है साल की मच अवेटेड और जुलाई महीने की सबसे बड़ी फिल्म से जिसमे अजय देवगन की फिल्म ‘सान ऑफ सरदार 2’ का नाम सबसे पहला आता है। क्योकि फिल्म का सबसे अच्छा माहौल बना हुआ है। एनर्जी से भरा इसका सॉन्ग ने लोगों की उत्सुकता को बढ़ाया है। हालांकि अभी इसका ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। इस बार इसमें पहले पार्ट से अधिक रोमांच देखने को मिलने वाला है। जिसकी शूटिंग विदेशों में भी की गई है। फिल्म में अजय फिर उसी अवतार और जोशीले ‘जस्सी’ नाम के किरदार में नजर आएंगे।

2. प्रेम सुंदरी

दूसरी फिल्म फ्रेश कहानी के साथ प्रस्तुत की जा रही रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘प्रेम सुंदरी’ है। जिसकी चर्चा इस लिए भी ज्यादा है क्योकि ये मूवी मैडॉक फिल्म्स की है। जिसने कई बार दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म लीड कलाकार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर है। ये एक एक खूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित है। जिसमे नॉर्थ और साउथ इंडिया प्रेमिकों के बीच की कहानी को अलग अंदाज में दिखाया जाएगा।

3. निकिता रॉय

तीसरी फिल्म जबरदस्त ट्रेलर से चर्चा में आने वाली सोनाक्षी सिन्हा और जैकी श्राफ का निकिता रॉय होने वाली है। ये फिल्म एक अलौकिक थ्रिलर है। अनुभवी कलाकारों से सजी इस फिल्म को निर्देशित शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश एस सिन्हा के द्वारा किया जा रहा है। ये उनकी पहली फिल्म है। जिसकी कहानी ट्रेलर को देखते हुए इमोशनल के साथ इंटरेस्टिंग होने वाली है।

4. तन्वी द ग्रेट

हाल में रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर जो प्रशंसा के साथ दिल जीतने वाला रहा है। दरअसल हम बात कर रहे है। अनुपम खेर द्वारा निर्मित उर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ जिसकी कहानी आपको पसंद आने वाली है। जो ऑटिस्टिक तन्वी किरदार पर आधारित है। जो उनके द्वारा इंडिया आर्मी जॉइन करने के लिए इर्द-गिर्द घूमेगी।

5. सैयारा

18 जुलाई को आपको 2 नए चेहरे देखने को मिलने वाले है। अहान पांडे और अनीता पड्डा, ये फिल्म म्यूजिक पर बेस्ड रोमांटिक कहानी है, जिसमे रॉकस्टार बने अहान पांडे लीड भूमिका में जो लीड एक्ट्रेस अनीता पड्डा से इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे, जिसमे इमोशन, श्रोताओं के लिए म्यूजिक और आज की यंग ऑडीयंस के लिए दिल टूटने वाली पर आधारित हिंगी।

6. आंखों की गुस्ताखियां

ये फिल्म भी रोमांटिक ड्रामा होने वाली है। जिसमे विक्रांत मैसी 2023 के बाद बापसी करने वाले है। लेकिन इस दफा वे थिएटर कलाकार से रोमांस करते दिखेंगे, दरअसल एक्टर का किरदार एक संगीतकार का होने वाला है। जिसमे वे दृष्टिहीन है। फिल्म से शनाया कपूर डेब्यू करने वाली है। जो अभिनेता संजय कपूर की बेटी है। फिल्म इन दोनों के लव पर आधारित है।

7. मालिक

मालिक जिसकी चर्चा ट्रेलर से पहली काफी ज्यादा था। फैंस राजकुमार राव को गैंगस्टर में देखने के लिए काफी बेकरार है। जिसकी सस्पेंस भरी कहानी में एक सामान्य व्यक्ति मालिक बनने के लिए कई मुश्किल भरे कार्य को अंजाम देता है। जिसमे राजुकुमार राव इस किरदार में नजर आने वाले है। तो वही लीड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर है। मालिक फिल्म एक्शन, जबरदस्त डायलॉग और एक रोमांचक प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है।

8. मेट्रो इन दिनो

ये फिल्म नए अंदाज के साथ रोमांटिक कहानी को आज की जनरेशन के तौर पर दिलो टूटना, रिश्तों में दरार आना जैसे शहर की मॉर्डर कहानी को दिखाती है। जिसमे कई अनुभवी कलाकार इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Disclaimer: लेख में जुलाई 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी और रिलीज डेट निर्माता की आधिकारिक घोषणा के अनुसार बताई गई है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment