Kannappa Box Office Collection Day 9: अक्षय-प्रभास कन्नप्पा सिमटी लाखों, क्या आज दिखा रही जादू जाने कमाई

Kannappa Box Office Collection Day 9: कन्नप्पा जिसे बड़े बजट के साथ ही नहीं बल्कि कई सुपरस्टार के साथ बनाया गया था। लेकिन फिल्म का जो बिजनेस रहा है। वो दिखाता है कि, लोगों ने फिल्म को लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है। दरअसल अक्षय कुमार, विंष्णु मांचू और प्रभास की कन्नप्पा दूसरे हफ्ते में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में जहा लग रहा था कि, ये अपनी धीमी कमाई बरकरार रखेंगी, किन्तु सेकंड वीक में लाखों में आ चुकी है। आज इसका 9 वां दिन चलिए जानते है कन्नप्पा आज 9 वे दिन कितनी कमाई कर ली है।

Kannappa Box Office Collection

पौराणिक फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच में रिलीज से पहले काफी उत्साह देखने को मिलता है। जिसमे प्रभास, अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार हो तो, फिल्म को न केवल हाइप मिलती बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की संभावना रहती है। ऐसे में बड़े सितारो से सजी कन्नप्पा के साथ ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है। कई जबरदस्त सीन और भगवान के प्रति भक्ति रूपण को फिल्म में बेहतर तरह से प्रस्तुत करने वाली जिसमे लीड एक्टर का ‘थिन्ना’ वाला किरदार, अक्षय का भगवान शिव और प्रभास का रुद्र अवतार सभी ने स्क्रीन पर बेहतर परफॉरर्मेंस दी है। मगर 8 दिन हो चुके है। पर इसकी 30 करोड़ पर ही अटकी हुई है।

कन्नप्पा ने पहली बार की लाखों में कमाई

कई बड़े कलाकारों के मौजूदगी ये फिल्म पहले हफ्ते बाद ही लाखों में जा चुकी है। जो दर्शाता है कि, दूसरे हफ्ते में कन्नप्पा और कमजोर पड़ रही है। दरअसल कल 45 लाख की कमाई रही है। ये पहली बार जब इसकी कमाई लाखों में सिमटी है। इससे पहले वीकेंड के बाद 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही थी। वर्किंग डे में केवल मंडे को इसने 2.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद ये 2 करोड़ को पार नहीं गई है। यही कारण है कि, कन्नप्पा का टोटल कलेक्शन 30 करोड़ पर ही अटका हुआ है। सेकनिल्क के अनुसार कन्नप्पा 8 दिनों की टोटल कमाई 30.65 करोड़ की हो चुकी है।

Kannappa Box Office Collection Day 9
Kannappa Box Office Collection Day 9 (इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

Kannappa Box Office Collection Day 9

कल से कन्नप्पा का दूसरा वीकेंड शुरू हो चुका है। जिसने कल ही संकेत दिया है कि, अब ये बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते के मुकाबले और ज्यादा संघर्ष करने वाली है। जो स्थिति दिख रही है कन्नप्पा आज भी लाखों में ही सिमटती दिख रही है। आज का टोटल कलेक्शन 60 लाख का रहा है।

कन्नप्पा के लिए और मुश्किल बढ़ी

सितारे जमीन पर और माँ के सामने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही ये कुछ खास नहीं कर पा रही थी। किन्तु अब हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ रिलीज हुई है। जिसने कल भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। जिससे 4 जुलाई को रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म के स्ममने ‘कन्नप्पा’ की मुश्किल और बढ़ने वाली है। देखना होंगा ‘कन्नप्पा’ की लाइफटाइम कमाई कहा तक जाने वाली है।

कन्नप्पा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

ओवरसीज कलेक्शनवर्ल्डवाइड कलेक्शन
5.0540.5 करोड़ रुपये

Disclaimer: कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है। जिसकी उत्सुक खबर द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। आंकड़ो में अंतर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment