Kajrauta सॉन्ग में Arvind Akela Kallu और Muskan Khan की जोड़ी ने जीता दिल

Bhojpuri Song Kajrauta Song: भोजपुरी लवर्स के लिए जबरदस्त सॉन्ग ‘कजरौटा’ ने धमाल मचा दिया है। जी हा लोकप्रिय एक्टर Arvind Akela Kallu और शिवानी सिंह का का लेटेस्ट Kajrauta Song रिलीज हुआ है। जिसे जबरदस्त प्यार मिल रहा है। गाने में एक्टर कल्लू की आवाज और मुस्कान खान के दमदार डांस के साथ इसके लेरिक्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

कल्लू का नया सॉन्ग ‘कजरौटा’ ने मचाया धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने दर्शकों पर खूब राज करते है। इस इंडस्ट्री के गानों की खासियत आवाज, लिरिक्स और स्क्रीन पर नजर आने वाली दो कलाकारों के बीच में आकर्षित करने वाली कैमिस्ट्री जो लगभग हर म्यूजिक एल्बम में दर्शकों को खीचने वाली होती है। जो इस समय भोजपुरी का नया गाना दर्शकों को गायकों की शानदार आवाज, और बोल के साथ ही गाने में देशीपन जिससे गाना तेजी से देखा जा रहा है। दरअसल कल 4 जुलाई को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का ‘कजरौटा’ म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है। जिसे दर्शकों और श्रोतताओं की और से बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है।

कल्लू और मुस्कान खान की कैमिस्ट्री – गाने की जान

स्क्रीन पर नजर आ रही कल्लू और मुस्कान की कैमिस्ट्री जो दर्शकों को एंटरटेनर करने के लिए काफी है। इनकी रोमांटिक ट्यूनिंग लोगों को आकर्षित कर रही है। जिसमे दोनों स्टार देशी लुक के साथ आँखों से बात करते नजर आ रहे है। गाने में एक्ट्रेस की हल्की मुस्कान के साथ कल्लू का हैंडसम लुक उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया है।

दमदार आवाज और लेरिक्स से सजा है सॉन्ग

गाने में सुनने को मिल रही दिल छू लेने वाली आवाज कल्लू और शिवानी सिंह की है। जो सीधे श्रोताओं को दिल छू रही है। साथ ही गाने के बोल में दिया गया देशी टच श्रोताओं के लिए मस्ती भरे साबित हो रहे है। जो भागीरथ पाठक द्वारा बुने गए है।

सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

इस गाने ने कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता बढ़ा ली है। गाने को रिलीज हुए एक दिन हुआ है। लेकिन दर्शकों से मिले बेहतर रिस्पांस के कारण ‘कजरौटा’ ने 9 लाख के व्युज के आंकड़ो को पार कर लिया है। जिस तरह से ये सॉन्ग व्युज बटोर रहा है। जल्द ही कुछ समय में ‘कजरौटा’ 1 मिलियन को टच करने वाला है।

गाना का निर्माण

मुकेश यादव द्वारा प्रोड्यूस किया गया ‘कजरौटा’ सॉन्ग DIGI DNB प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। जिसमे संगीत सरगम आकाश का है। जबकि ‘कजरौटा’ सॉन्ग के कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता और विडियो डायरेक्शन बद्रि झा ने किया है। डीओपी रियाज अली, डीआई रोहित सिंह की है।

Disclaimar: लेख में दी गई सामान्य जानकारी पाठकों को सूचना प्रदान और मनोरंजन उद्देश्य से लिखी गई है। गाने के सभी प्रकार के अधिकार संबंधित मालिकों के पास सुरक्षित है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment