Ranveer Singh Top 5 Movies: टैलेंट और ट्रांसफॉर्मेशन की मिसाल हैं रणवीर सिंह की ये 5 फिल्में

Ranveer Singh Top 5 Movies: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह आज 2025 6 जुलाई को बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर हम 40 साल के इस एक्टर की 5 टॉप फिल्मों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर न केवल धमाका किया है बल्कि अभिनय कौशल से लाखों भारतीय फैंस के बीच में अपनी धाक जमाई है। जिन्हें जानना आपके के लिए जरूरी है।

Ranveer Singh की Top 5 Movies ने उन्हें टॉप एक्टर बना दिया

हिन्दी सिनेमा को आगे ले जाना का काम शाहरुख, सलमान, अक्षय, आमिर और अजय देवगन के बाद कई लोकप्रिय स्टार के पास है। जिसमे एक रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। जो आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर के तौर पर बहुमुखी फिल्मोग्राफी से लाखों दिलो पर राज कर रहे है। जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, और कई फिल्मों को अपनी अभिनय कौशल से थिएटर में बैठे सिनेमा प्रेमियों को यादगार सिनेमाई अनुभव कराया है। जिसमे हम इस एनर्जी से भरे इस एक्टर 5 ऐसी फिल्म लेकर है। जिन्हें सबसे ज्यादा सराहा गया है।

Ranveer Singh Top 5 Movies
Ranveer Singh Top 5 Movies (इमेज श्रेय: इंस्टा/ranveersingh)

बाजीराव मस्तानी

साल 2015 में रिलीज हुई उनकी ‘बाजीराव मस्तानी’ में न केवल उनकी अभिनय परफॉरर्मेंस ने प्रशंसको के दिल जीते, बल्कि जबरदस्त एक्टिंग के चलते कई अवार्ड जीते, जिसमे सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड भी शामिल है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में एक्टर ने वीर मराठा योद्धा बाजीराव का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थी।

पद्मावत

साल 2018 में संजय लीला भंसाली ने फिर से रणवीर सिंह को साथ लेकर आए, जिसमे उन्होंने खलनायक की भूमिका में धमाल मचा दिया था। पद्मावत से रणवीर सिंह काफी लोकप्रिय हुए थे। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर थे किन्तु फिल्म की सफलता के वाहवाही और लोकप्रिय का श्रेय उन्हें ज्यादा मिला था। फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी के रूप में स्क्रीन पर पागलपन और क्रूरता को बेहतर तरह से किरदर निभाया था। शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ ये फिल्म 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

गली बॉय

इतिहासिक फिल्मों के अलबा उनका जादू अन्य शैली फिल्मों में भी चला है। जिसमे सिंबा और गली बॉय भी है। ये फिल्म में भी उनके करियर की टॉप 5 फिल्मों की सूची में आती है। जिसमे उन्होंने स्ट्रीट रैपर बनकर लोगों से प्रशंसा लूटी थी। फिल्म में उन्होंने साधारण लुक के साथ रैपिंग अदाज, डायलॉग से यंग ऑडीयंस को काफी प्रभावित किया था। इस फिल्म से उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

लुटेरा

भले ही ये फिल्म सफलता हासिल नहीं कर पाई परंतु 2013 में रिलीज हुई परंतु ‘लुटेरा’ उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। विक्रमादित्या मोटवानी द्वारा निर्देशित फिल्म में उनके अभिनय में, संजीदगी, शालीनता और नर्म भावनाओं की शानदार झलक दिखी थी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनके शांत वाला किरदार लोगों को काफी पसंद आया था।

83

2021 में रिलीज हुई 83 में भी उनका चैलेंजिंग रोल था, जो बड़े पर्दे पर दिग्गज क्रेक्टर कपिल देव के क्रिकेट करियर को बड़े पर्दे पर उतरना था। जो आसान नहीं था। परंतु इस महत्वपूर्ण किरदार को भी रणवीर सिंह ने कैमरे के सामने, अपने आप को कपिल देव के रूप में ढाला था। उनकी ड्रेसिंग रूम में स्पीच, अपनी टीम के लिए जीत की भूख, क्रेक्टर जैसी बॉडी लैंग्वेज जो बड़े पर्दे पर रियल लग रही थी।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment