Junaid Khan Ek Din: लवयापा के बाद आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) फिर से बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाले है। जी हा जहा इस साल वे ‘लवयापा’ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुके है। अब उनकी दूसरी फिल्म आने वाली है। जिससे जुड़ी ऑफिसयल जानकारी सामने आ चुकी है। दरअसल जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) की फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) जिसकी रिलीज का पर्दा उठ चुका है। चलिए जानते है।
जुनैद खान और साई पल्लवी एक साथ आए
2025 के शुरुआत में रिलीज हुई जुनैद खान और खुसी कपूर की फिल्म ‘लावयापा’ जो बिजनेस के लिहाज से भले ही कमजोर फिल्म रही थी। परंतु दर्शकों को आमिर खान के बेटे का अभिनय पसंद आया था। ऐसे में इस साल फिर से वे नजर आने वाले है। उनकी आगामी फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज के लिए तैयार है। जिसमे उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नजर आएंगी।
इस दिन किया जाएंगा ‘एक दिन’ को रिलीज
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित की गई ‘एक दिन’ जिसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म को इस साल के लास्ट में 7 नंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा, ये जानकारी तरण आदर्श ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की शैली रोमांटिक होने वाली है। साई पल्लवी निशा के रोल में होगी जबकि जुनैद खान रोहन नाम के किरदार में नजर आएगे।
पिता आमिर खान कर रहे प्रोड्यूस
जुनैद खान स्टारर इस फिल्म का निर्माण आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। जिसके प्रोड्यूसर मंसूर खान भी है। इससे पहले ये 2 फिल्म निर्माता इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘जाने तू हां जाने ना’ निर्माता के तौर पर साथ आए थे। ऐसे में फिर से ये जोड़ी 17 साल बाद फिर से आ रही है।
जुनैद खान ने महाराज से की थी अभिनय की शुरुआत
बता दे कि, एक्टिंग की शुरुआत आमिर खान के बेटे ने इतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘महाराज’ से की थी। जिसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म विवादों में घिरी थी। किन्तु जुनैद की एक्टिंग को अच्छा रिस्पांस मिला था। जिसके बाद ‘लवयापा’ से बड़े पर्दे के तौर पर करियर की शुरुआत की है।
साई पल्लवी नजर आएगी ‘रामायण’ में
इस बॉलीवुड फिल्म के आलबा ये साउथ एक्ट्रेस बॉलीवुड की सवसे मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में ‘मां’ सीता की भूमिका में नजर आने वाली है। जिसमे रणवीर कपूर राम बने है। ये अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
Source: Insta/@taranadarsh
ये भी पढ़े…
- Sitare Zameen Par Box Office Collection Day 19: सितारे जमीन पर वर्किंग डेज में भी मचाया धमाल, आज 19 वे दिन शानदार कमाई
- Saiyaara Trailer Review: मोहित सूरी की सैयारा में दिखा इमोशन और कैमिस्ट्री का जबरदस्त संगम, जाने कैसा रहा
- कौन है Sara Arjun? 20 साल बड़े Ranveer Singh संग Dhurandhar फिल्म में करेंगी रोमांस

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
