Pawan Singh का नया सॉन्ग ‘देवघर के राजा’ हुआ रिलीज, गानों को मिला जबरदस्त रिस्पांस

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह (Pawan Singh) रोमांटिक म्यूजिक एल्बम की बजाय अब भक्ति सॉन्ग में डूबे नजर आ रहे है। दरअसल इस महीने सावन की एंट्री होने पर एक्टर ने कई बोलबम सॉन्ग रिलीज कर दिए है। ऐसे में आज 21 जुलाई 2025 को उन्होंने फिर से एक लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज किया है। जिसमे वे श्वेता महरा के साथ नजर आए है। गाना का टाइटल ‘देवघर के राजा’ जो आते ही लोगों के बीच में छा चुका है।

Pawan Singh का ‘देवघर के सॉन्ग’ आज हो चुका रिलीज

Pawan Singh फिल्मों में छाप छोड़ने वाली एक्टिंग और म्यूजिक एल्बम में मधुर आवाज के लिए जाने जाते है। लोगों का झुकाब उनके रोमांटिक म्यूजिक एल्बम की तरफ ज्यादा देखने को मिलता है। यही कारण है कि, पावर स्टार ने अब तक कई सॉन्ग को 100 मिलियन के आंकड़े को पार करवाया है। जो उनकी आकर्षित करने वाली आवाज और लोगों का उनके प्रति प्यार को दिखाता है। लेकिन एक्टर/सिंगर भक्ति वाले म्यूजिक एल्बम में भी लोगों को काफी आकर्षित करते है। जो इस समय उनका रिलीज हुआ सॉन्ग ‘देवघर के राजा’ दर्शकों के बीच में धमाल मचा रहा है।

गाना में दिखा पवन सिंह और श्वेता महरा का भक्ति अंदाज

लोग इस भक्ति सॉन्ग को शानदार रिस्पांस दे रहे है। दर्शकों को पवन और श्वेता महरा की जोड़ी बोलबम सॉन्ग में भी कमाल की नजर आ रही है। गाने में जहा पवन महादेव के मंदिर में अन्य भक्तों के साथ नाचते नजर आ रहे है। जहा वे माथे पर तिलक और येलो कुर्ता और सफ़ेद पजामा के साथ भक्ति में डूबे हुए डांस कर रहे है। जबकि एक्सप्रेशन और खूबसूरत स्माइल से गानों को खास बना रही श्वेता भी देवघर में एनर्जी के साथ डांस करती दिख रही है।

Video Credit: Shaurya Films Bhojpuri

गाने के बारें में महत्वपूर्ण बाते

बता दे कि कि, पवन के साथ ‘देवघर के राजा’ सॉन्ग में सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है। और गाने के बोल बिट्टू विधार्थी ने लिखे है। जबकि म्यूजिक निर्देशन सरगम आकाश द्वारा किया गया है। तो वही कोरियोग्राफ की ज़िम्मेदारी अनुभवी गोल्डी जयसवाल को दी थी। और विडियो निर्देशन बिभांशु तिवारी का है। आइए जानते व्युज के बारें में

कुछ घंटों में सॉन्ग ने बटोरे लाखों व्युज

अनोज कुमार और सुलभ कुमार द्वारा प्रोड्यूस ‘देवघर के राजा’ सॉन्ग ने यूट्यूब पर कुछ घंटों में 5 लाख व्युज के आंकड़े को पार कर चुका है। जो लोगों द्वारा सकारात्मक रिस्पांस को दिखाता है। यही कारण है की भगवान शिव की भक्ति को दिखाता ‘देवघर के राजा’ गाने को अब तक 5 लाख 39 हजार से अधिक व्युज मिल चुके है।

जानकारी के लिए बता दे, एक्टर ने कुछ ही दिनों के अंदर नए बोलबम सॉन्ग से धमाल मचाया है। 9 जुलाई को रिलीज हुआ उनका टी सीरीज द्वारा निर्मित ‘हरियर चूड़ियों खातिर’ अभी भी ट्रेंड कर रहा है।

Disclaimer: गाने के आधिकार और इस म्यूजिक एल्बम से जुड़े लिरिक्स, संगीत और अन्य सभी अधिकार निर्माता/कंपनी के पास है। लेख केवल पाठकों को जानकारी मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा गया है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment