Saiyaara Box Office Collection Day 16: अहान पांडे की फिल्म सैयारा की धुआधार कमाई अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जबकि कल 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। किन्तु इसने नई फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। दरअसल कल सैयारा का 15 वां दिन था। जहा इसकी कमाई न्यू फिल्म ‘धड़क 2’ से ज्यादा रही है। जो ऑडीयंस के सैयारा के प्रति झुकाब को दिखाता है। इतना ही नहीं आज फिर से नए फिल्मों से शानदार प्रदर्शन करके दिखा रही है। जो अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से भी अच्छे कलेक्शन की और चलिए जानते है Saiyaara Day 16 Collection के बारें में
Table of Contents
Saiyaara Box Office Collection नई फिल्मों से कर रही बेहतर कमाई
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म का आगाज से लेकर अब तक रिकॉर्ड प्रदर्शन रहा है। बड़े पर्दे की स्क्रीन पर नजर आई अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी जिनकी कैमिस्ट्री लोगों पर जबरदस्त छाप छोड़ रही है। दोनों की संघर्ष भरी प्रेम कहानी के सामने अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और धड़क 2 भी ज्यादा खुछ नहीं कर पाई है। जबकि इन दो फिल्मों को सैयारा की जबरदस्त टक्कर मिली जिससे फिल्म ने कल भी अपना दबादबा दिखाते हुए 4 करोड़ को पार कर लिया है।
दरअसल कल सैयारा का 15 वां दिन था जहा इसकी मॉर्निंग में ऑक्यूपेंसी 11.89 % की थी किन्तु इसके बाद दोपहर, शाम और रात के शो शो में ग्रोथ नजर आई थी कुल मिलाकर कल 19.42% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। जिससे फिल्म ने 15 व दिन 4.5 करोड़ की कमाई की है। जो 14 वे दिन 6.5 करोड़ की तुलना में 30.77% की गिरावट है। लेकिन फिर भी पहले वीक से 172.75 करोड़ और सेकंड सप्ताह से 107 करोड़ जिसकी बदोलत सैयारा का 15 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 285 करोड़ का हो चुका है।
Saiyaara Box Office Collection Day 16
तो वही आज की बात करें तो, सैयारा के 16 वे दिन की कमाई भी सामने नजर आ रही है। जहा इसका ज़ोर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि अजय की सन ऑफ सरदार 2 का फर्स्ट वीकेंड है साथ में धड़क 2, किंगडम और महावतार नरसिम्हा सिनेमाघरों में उपलब्द है। किन्तु इन सभी फिल्मों में सैयारा 16 वे दिन जबरदस्त प्रदर्शन दिखा रही है। आज ये 290 करोड़ के नजदीक आ जाएगी। सैयारा ने 16 वे दिन 6.35 करोड़ की कमाई की

सैयारा का लगातार डे साइज कलेक्शन
Day | Indian Net Collection |
Day 1 | 21.5 करोड़ रुपये |
Day 2 | 26 करोड़ रुपये |
Day 3 | 35.75 करोड़ रुपये |
Day 4 | 24 करोड़ रुपये |
Day 5 | 25 करोड़ रुपये |
Day 6 | 21.5 करोड़ रुपये |
Day 7 | 19 करोड़ रुपये |
Day 8 | 18 करोड़ रुपये |
Day 9 | 26.5 करोड़ रुपये |
Day 10 | 30 करोड़ रुपये |
Day 11 | 9.25 करोड़ रुपये |
Day 12 | 10 करोड़ रुपये |
Day 13 | 7.5 करोड़ रुपये |
Day 14 | 6.5 करोड़ रुपये |
Day 15 | 4.5 करोड़ रुपये |
Day 16 | 6.35 करोड़ रुपये (प्रारंभिक अनुमान) |
टोटल कमाई | 291.35 करोड़ रुपये |
साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी सैयारा
अहान पांडे और अनीता पड्डा स्टारर फिल्म मे वैसे तो इस मूवी ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए है। किन्तु छावा से पीछे है। हालांकि सैयारा का कलेक्शन 2025 में विदेशों से सबसे अधिक रहा है। जो छावा से भी अधिक है। फ़िहलाल बता दे कि, 60 करोड़ से बनी वर्ल्डवाइड समेत 400 करोड़ को पार करके सैयारा 2025 कि दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। साथ ही अहान की ये मूवी इस हफ्ते भारत से 300 करोड़ को पार कर सकती है।
सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ है
वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 441.65 करोड़ रुपये |
Disclaimer: कलेक्शन की रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार है। इन बॉक्स ऑफिस आंकड़ो में बदलाव होता रहता है।
ये भी पढ़े…