War 2 Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मूवी कल से सिनेमाघरों में उपलब्ध हो चुकी है। जहा इसने रिकॉर्ड कलेक्शन की शुरुआत कर दी है। जिससे एक बड़ा संकेत मिल चुका है। कि, आगामी तीन दिनों से वॉर 2 मोटे पैसा छापने के लिए तैयार है। दरअसल दर्शकों का क्रेज कल देखने को मिल चुका है। जहा फैंस वॉर 2 के लिए सेलिब्रेट करते दिखें थे।
कल की धमाकेदार कमाई से वॉर 2 ने हाउसफुल 5, 800 करोड़ी फिल्म छावा, और सैयारा को पीछे कर दिया है। तो वही आज वॉर 2 का दूसरे दिन है। जहा कल से अधिक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। जिससे फिल्म आज भी रिकॉर्ड कमाई करना का दावा कर रही है। चलिए जानते है आज War 2 Day 2 Collection कितना कर लिया है।
Table of Contents
War 2 Box Office Collection- सैयारा और छावा को पछाड़ा
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी वॉर का सीक्वल जिसके कई इंटरेस्टिंग सीन ने दर्शकों की उम्मीदों को शांत किया है। खासकर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का पावरफुल किरदार जो दर्शकों की अपेक्षा के अनुसार प्रभावपूर्ण रहा है। दोनों ने अपनी अपने रोल को सही ढंग और प्रभावशाली अंदाज से अपने कैरेक्टर को बेहतर से निभाया है। जिसमे अयान मुखर्जी की प्रस्तुति कमाल की है। हालांकि कुछ लोगों की तरफ से वॉर 2 के कुछ पहलू कमजोर लगे है। जो कम संख्या में है। लेकिन फिर भी वॉर 2 पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की और है।
वॉर 2 ने कमाए पहले इतने करोड़
कई अनुभवी कलाकारों से बनी वॉर 2 जिसका कल ओपनिंग डे था। ऐसे में भले ही भारतीय सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार अपनी इस फिल्म को पहले दिन 60 करोड़ के पार नहीं लेकर गए किन्तु ये इतिहासिक कमाई करने वाली फिल्मों को भी पछाड़ चुकी है। दरअसल सेकनिल्क ने वॉर 2 के पहले दिन के कलेक्शन बताए है। जो 55 करोड़ रुपये के है। जिससे ये मूवी अक्षय की हाउसफुल 5, हाल ही में रिलीज हुई सैयारा के 21.5 करोड़ और 2025 की सबसे बड़ी फिल्म छावा के पहले दिन 31 करोड़ को वॉर 2 ने पछाड़ दिया है।
War 2 Box Office Collection Day 2
कल से अधिक कमाई करने की होड़ में तेजी से भाग रही वॉर 2 आज सेकंड डे पर तहलका मचाने वाली है। क्योकि आज \ऋतिक और एनटीआर की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को फुल फायदा मिलता नजर आ रहा है। दरअसल आज 79वां स्वतंत्रता दिवस है। जिससे फिल्म आज कल से मजबूत दिख रही है। जो इसे 50 करोड़ के ऊपर लेकर जा सकती है। उम्मीदें है छुट्टी के दिन वॉर 2 सेकंड डे पर 50 करोड़ के आंकड़े को पार करें। हालांकि अभी तक सेकनिल्क के अनुसार वॉर 2 ने दूसरे दिन 0.27 करोड़ की कमाई की है। जो सुबह 7 बजे तक के आंकड़े है।

War 2 Day 2 Collection- लाइव आंकड़े निम्न प्रकार है…
| डे 1 | 52.5 करोड़ रुपये (प्रारंभिक अनुमान) |
| डे 2 | 0.27 करोड़ रुपये (सुबह 7 बजे तक) |
2019 की वॉर से रह गई पीछे
बता दे कि, 2025 की भले ही सभी फिल्मों को वॉर 2 ने पहले दिन पछाड़ा है, लेकिन अपने ओरिजिनल पार्ट से ही ये मूवी पीछे रह गई है। सेकनिल्क के अनुसार 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का साथ साउथ बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिला था। भारत से 53.35 करोड़ की कमाई की थी। जिसमे से तमिल तेलुगु से 1.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। ऐसे में इस बार व्यापक स्तर पर बनाई गई जिसमे साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बावजूद वॉर 2 2019 की वॉर पहले दिन पीछे रही है।
पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली हिन्दी फिल्में
छावा को पछाड़कर ऋतिक रोशन की वॉर 2 2025 में पहली दिन सबसे अधिक बिजनेस करने वाली फर्स्ट फिल्म बन चुकी है। जिसने इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्में स्काई फोर्स, छावा, सैयारा, सिकंदर, सितारे जमीन पर फिल्म को पीछे किए है। नीचे ओपनिंग डे कलेक्शन ब्यौरा दिया गया है।
- सैयारा: 21.5 करोड़ रुपये
- सिकंदर: 26 करोड़ रुपये
- सितारे जमीन पर: 10.7 करोड़ रुपये
- छावा: 31 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स: 12.5 करोड़ रुपये
Disclaimer: ध्यान दे लाइव कलेक्शन में परिवर्तन होता रहता है। इसे अभी तक फायनल न माने, कलेक्शन की रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार है।
ये भी पढ़े …
- War 2 Box Office Collection Day 1: वॉर 2 पहले दिन रच रही इतिहास जानिए कलेक्शन
- Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 14: सन ऑफ सरदार 2 का हुआ बूरा हाल जानिए वॉर 2 के सामने 14वें दिन की कमाई
- War 2 Review Taran Adarsh: ऋतिक रोशन की वॉर 2 को तरण आदर्श ने दी 1/5 की रेटिंग बताया निराशाजनक

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
