Saiyan Seva Kare Song: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) अपने नए गानों से फैंस को एंटरटेन करते रहते है। हाल ही में पवन सिंह और जरीन खान का न्यू सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसका टाइटल ‘प्यार में हैं हम’ था। जो इंटरनेट पर अभी भी गर्दा उड़ा रहा है। ऐसे में पवन सिंह फिर से ‘सईयाँ सेवा करे’ सॉन्ग (Saiyan Seva Kare Song) को लेकर आए है। जिसमे इनके साथ अंजली राघव नजर आ रही है। देशी अंदाज में ये मॉर्डन टच दे रहा इस भोजपुरी सॉन्ग को दर्शक काफी पसंद कर रहे है।
पवन सिंह का ‘सईयाँ सेवा करे’ सॉन्ग हुआ रिलीज
Video Credit: Mahi Movies Presents
भोजपुरी सॉन्ग का जलबा सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिलता है। रोमांटिक अंदाज के साथ इनके लिरिक्स श्रोताओं का दिल जीत लेते है। खास कर विडियो में दिखाए गई भोजपुरी कलाकारों की कैमिस्ट्री जो हर म्यूजिक एल्बम में दर्शकों को मोहित करती है। यही कारण है कि, भोजपुरी गानों को जबरदस्त प्यार मिलता है। जो इस समय पवन सिंह और अंजली राघव के नए Saiyan Seva Kare Song को मिल रहा है। दरअसल आज 27 अगस्त 2025 को Mahi Movies Presents चैनल पर इस सॉन्ग को रिलीज किया गया है।
गाने में दिखी पवन सिंह और अंजली राघव की डैशिंग इमेज
देशी अंदाज के साथ ‘सईयाँ सेवा करे’ सॉन्ग में मॉर्डन छवि भी देखने को मिल रही है। जिसमे पवन काफी स्टाइलिस दिखे है। जिनकी एंट्री गाने में ब्लैक चश्मे के साथ बाइक से होती है। शुरुआत का ये सीन काफी आकर्षक है। जिसके बाद खूबसूरत लोकेशन पर अंजली राघव देखने को मिलती है। जो रेड कलर के शूट में ब्लैक चश्मे के साथ काफी खूबसूरत लग रही थी। जिसके बाद पवन-अंजली डांस करते दिख रहे है। इस दौराम दोनों काफी स्टाइलिस लगे है। जिसमे दोनों कि, डैशिंग इमेज देखने को मिली है। दोनों का जोशीला अंदाज प्रभावित करने वाला है। जो दर्शकों को अट्रैक्ट कर रहा है।
लिरिक्स भी आ रहे श्रोताओं को पसंद
गाने में सुनने को मिल रहे लिरिक्स में भी खूबसूरती और गहराई दोनों झलकती है। जो लोगों की भावनाओं के साथ गहराई से जुड़ पा रहे है। गाने में प्रिंस प्रियदर्शी के लिरिक्स श्रोताओं पर असरदार जो एंटरटेन करने वाले है। साथ ही रोमांचक संगीत ने ‘सईयाँ सेवा करे’ सॉन्ग को और खास बना दिया है। जो प्रियांशु सिंह का है।
गाना ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
दर्शकों की तरफ से पवन सिंह और अंजली राघव के ‘सईयाँ सेवा करे’ गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिल रहा है। जिस पर व्यूज भी लाखों में आ चुके है। दरअसल Mahi Movies Presents चैनल पर ‘सईयाँ सेवा करे’ सॉन्ग को अब तक 7 लाख 91 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके है। बता दे कि, विडियो को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है जबकि ‘सईयाँ सेवा करे’ गाने के कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल है। और डीओपी हनीकैम की है।
Disclaimer: ध्यान दे इस लेख का उद्देश्य ‘सईयाँ सेवा करे’ सॉन्ग की जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है। हमारे द्वारा लिखा गया ये लेख किसी व्यक्ति को ठेस नहीं पहुंचाता।
ये भी पढ़े…
- खुशबरी! भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh ने की नई गाने की घोषणा, जानिए रिलीज डेट
- Pawan Singh Shankara Song: पवन सिंह का शंकरा सॉन्ग हुआ रिलीज, दर्शकों से मिल रहा प्यार
- Bhojpuri Top Song: भोजपुरी के 5 सॉन्ग छा गए सोशल मीडिया पर

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
