Baaghi 4 Advance Booking Day 1: एक और हिन्दी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये बहुचर्चित फिल्म बागी 4 है। जो ट्रेलर में दिखाए गए दृश्य की बजह से सुर्खियों में है। साथ ही एडवांस बुकिंग को लेकर भी जहा बागी 4 रिलीज से एक दिन पहले तक अग्रिम बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चलिए जानते है Baaghi 4 Advance Booking Collection के बारें में।
Baaghi 4 Advance Booking Collection
टाइगर श्राफ काफी समय बाद सिनेमाघरों की स्क्रीन दिखने वाले है। हालांकि पिछले साल सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ नजर आए थे। इसमे वे सहकलाकार के रोल में थे। इससे पहले 2024 के शुरुआत में बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई थी। जो एक बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। साथ ही 2024 की फिल्म से भी पहले भी एक्टर असफलता से गुजर रहे है। ऐसे में बागी 4 उनके लिए अहम प्रोजेक्ट है। जिससे फिर से हिट फिल्म का स्वाद चख सकते है। फ़िहलाल मच अवेटेड फिल्म बागी 4 की एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिसने ठीक ठाक कमाई एडवांस से कमा लिए है।
Baaghi 4 Advance Booking Day 1
टाइगर श्राफ और संजय दत्त की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले शूरु की गई थी। ऐसे में अब तक इसने कोई आउटस्टैंडिंग प्रदर्शन नहीं किया है। जो सामने आंकड़े वे साधारण है। लेकिन फिर भी एक अच्छी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है। सेकनिल्क के अनुसार बागी 4 एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ के पार चली गई है। जबकि टिकट बिक्री भी लाखों में पहुंच चुकी है। दरअसल 2.67 करोड़ भारत में एडवांस बुकिंग से कमाए ब्लॉक सीटस से 5.07 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से ये कमाई सुबह 8 बजे तक की है।

बागी 4 की टिकट बिक्री
टिकट बिक्री की बात करें तो, इसे अब तक 6 हजार 825 शोज मिल चुके है। जबकि इसने 2डी फॉर्मेट में 1 लाख 11 हजार 31 टिकट बेच दिए है। बता दे कि, बागी 4 कि एडवांस बुकिंग NCR और मुंबई में सबसे अधिक है। जहा एनसीआर में इसे शोज 756 मिले है ऑक्यूपेंशी 6% की है जबकि मुंबई में शोज अभी तक 525 है ऑक्यूपेंशी 10% की है।
पहले दिन करेगी शानदार कमाई
एडवांस बुकिंग की और बागी 4 ने लोगों को आकर्षित किया है। हालांकि पहले दिन के आंकड़े हैरान करने वाले नहीं दिख रहे है। ये 9 करोड़ तक जाती हुई नजर आ रही है। कल पहले दिन यदि ये ऑडीयंस का दिल जीत पाती है। तो कलेक्शन के नंबर और बढ़ने की उम्मीदें है। देखते है कल बागी 4 द बंगाल फाइल्स के सामने लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं।
ये भी पढ़े…
- Baaghi 4 Day 1 Collection Prediction: टाइगर श्राफ की बागी 4 पहले दिन ले रही जबरदस्त ओपनिंग
- 5 September Movie Release: सिनेमा प्रेमियों के लिए 5 सितंबर है खास जानिए नई फिल्मों की डिटेल
- War 2 Box Office Collection Day 21: तीसरे हफ्ते में मंद पड़ी कमाई जानिए वॉर 2 के 21वें दिन के कलेक्शन

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
