Kajal Agarwal Accident News: सड़क दुर्घटना में काजल अग्रवाल की हुई मौत? इस वायरल खबर को एक्ट्रेस ने बताया अफवाह

Kajal Agarwal Accident News: फेमम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जिनकी मौत की खबर ने हर किसी को आश्चर्यचकित किया है। उनके फैंस ये सुनकर काफी परेशान हो रहे थे। लेकिन ये खबर अफवाह निकली है। दरअसल सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाह को देखते हुए एक्ट्रेस की तरफ से बयान आया है। उन्होंने इसे अफवाह बताया है।

Kajal Agarwal Accident News in hindi

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जिन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है। आगामी फिल्म रामायण फिल्म में भी नजर आने वाली है। फ़िहलाल काफी समय से एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में एक्टिव है। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। लेकिन वायरल हुई एक खबर ने उनके फैंस को उदास कर दिया था। उनके करोड़ो चाहनेवाले उनकी मौत को लेकर काफी परेशान हो रहे थे। खबरें चल रही थी कि, उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जिससे हर कोई चिंता में पड़ गया है। लेकिन ये खबर फर्जी निकली। एक्ट्रेस बिलकुल सुरक्षित और ठीक ठाक है। क्योकि अग्रवाल ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। दरअसल वायरल हो रही इस फेक खबर को लेकर उन्होंने रिएक्ट किया है। उन्होंने इसका खंडन करते हुए इसे झूठा बताया है।

काजल अग्रवाल ने क्या कहा…

इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने अपने जिंदा होने का सबूत दिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि, बेबुनियाद खबरें जिसमे दावा किया जा रहा है कि, मेरी एक एक्सीडेंट में मौत हो गई, में दुनिया में नहीं हूं, उन्होंने इसे मजेदार बताते हुए इस खबर को बिलकुल झूठ और अफवाह बताया है। साथ ही अपने आप को ठीक और सुरक्षित बताते हुए उन्होंने लोगों से झूठी खबर न फैलाने का भी निवेदन किया है।

हिन्दी फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

काजल अग्रवाल मुख्य तौर पर साउथ सिनेमा की फिल्मों में ज्यादा काम करती है। किन्तु उन्होंने अभिनय की शुरुआत हिन्दी फिल्म से की थी। साल 2004 में आई ‘क्यो हो गया ना’ से की थी। हालांकि इसमे छोटा सा रोल था। जिसके बाद 2007 में ‘चंदामामा’ से तेलुगु सिनेमा में एंट्री मारी थी। जिसके बाद काजल ने कई हिट फिल्में की है। जिसमे तमिल फिल्में भी शामिल है।

रणवीर कपूर की रामायण फिल्म में आएगी नजर

काजल भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ का हिस्सा है। जिसमे उन्हें महत्वपूर्ण रोल मिला है। जो रावण की पत्नी मंदोदरी का है। साथ ही उनके खाता में इंडिया 3 और द इंडियन स्टोरी अन्य फिल्मों में नजर आएगी।

काजल अग्रवाल निजी जानकारी

बता दे कि, एक्ट्रेस ने साल 2020 में शादी के बंधन में बंध चुकी है। हालांकि उन्होंने किसी फिल्मी एक्टर से नहीं बल्कि बिजनेसमैन गौतम किचलू से है। दोनों का नील नाम का एक बेटा भी है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment