Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: मिराय के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस समय जॉली एलएलबी 3 का राज देखा जा रहा है। धुआंधार कमाई सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी जॉली एलएलबी 3 छा चुकी है। दरअसल ओवरसीज सिनेमा प्रेमियों को भी अक्षय-अरशद की ये फिल्म खूब एंटरटेन कर रही है। जिसके कारण दुनिया भर में अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 100 करोड़ के करीब पहुच चुकी है। तो वही भारत में तेज रफ्तार के साथ दोड़ रही है। आज इसका छठा दिन चलिए जानते है Jolly LLB 3 Day 6 Collection कितना कर चुकी है।
Table of Contents
5 दिनों में जॉली एलएलबी 3 ने की मोटी कमाई
कोर्टरूम फिल्म की कहानी को दर्शकों की और से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। जो न केवल लोगों को मनोरंजन करती बल्कि लोगों को जागरूक भी करती है। फिल्म में दिखाया गया डायरेक्टर द्वारा सकारात्मक पहलू जो सिनेमा प्रेमियों पर असरदार साबित हुआ है। साथ ही अक्षय कुमार और अरशद की जुगलबंदी भी बॉक्स हिट साबित हो रही है। जिसने बीते 5 दिनों से दर्शकों को बड़े पर्दे की और से आकर्षित किया है। दरअसल 5 दिनों में ही जॉली एलएलबी 3 मोटी कमाई कर चुकी है।
कल जॉली एलएलबी 3 ने कमा डाले इतने करोड़
पहले दिन सामान्य किन्तु दूसरे और तीसरे दिन जॉली एलएलबी 3 का बेहतरीन जलबा देखा गया था। जहा इसने शनिवार और रविवार से ही 40 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। जबकि सोमवार के बाद भी वर्किंग डेज में कमाई की वो रफ्तार नजर नहीं आई है। दरअसल चौथे दिन 5.5 करोड़ की कमाई करते हुए कल 5वां दिन था जहा जॉली एलएलबी 3 ने 6.5 करोड़ कमाए,
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6

अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 वर्किंग डेज में भी ज़ोर दिखा रही है। जो आने वाले दिनों के लिए एक अच्छा संकेत हो सकता है। हालांकि आंकड़ों में ज्यादा वृद्धि नहीं देखी गई है। जबरदस्त शुरुआत करने के बाद इसे वर्किंग डेज में 10 करोड़ के करीब जाना चाहिए था। हालांकि आज गिरावट आई है।
डे 1 | 12.5 करोड़ रुपये |
डे 2 | 20 करोड़ रुपये |
डे 3 | 21 करोड़ रुपये |
डे 4 | 5.5 करोड़ रुपये |
डे 5 | 6.5 करोड़ रुपये |
डे 6 | 4.5 करोड़ रुपये |
टोटल कमाई | 70 करोड़ रुपये |
दुनिया भर में ,मचाया धमाल
अक्षय और अरशद की कोर्टरूम फिल्म ओवरसीज में कुछ से तगड़ी कमाई कर चुकी है। जिससे इसका कलेक्शन 90 करोड़ के पार जा चुका है। आज अक्षय की जॉली एलएलबी 3 100 करोड़ के आंकड़ो को पार करने वाली है। दरअसल सेकनिल्क के अनुसार बीते चार दिनों से 21 करोड़ रुपये ओवरसीज से और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस जॉली एलएलबी 3 लगभग 92 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हालांकि ये सिर्फ चार दिनों के आंकड़े है।
Disclaimer: लेख में सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित जॉली एलएलबी 3 के 6 दिनों के कलेक्शन बताए गए है।
ये भी पढ़े…
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: साउथ की हिट फिल्म मिराय को भी जॉली एलएलबी 3 ने किया पीछे, जानिए कमाई
- The Bengal Files Box Office Collection Day 19: 10 लाख भी नहीं कमा पा रही द बंगाल फाइल्स जानिए टोटल कमाई
- Salman Khan: काला हिरण मामले में आज सलमान खान पर हो रही महत्वपूर्ण सुनवाई, आज हो जाएगा फैसला

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।