Pawan Singh New Navratri Song: इस समय नवरात्रि का समय है ऐसे में भोजपुरी सिनेमा एक के बाद देवी गीत रिलीज करने में लगा। आज सुबह ही खेसारी लाल यादव का नया भक्ति गीत रिलीज हुआ था। ऐसे में इसके बाद पवन सिंह (Pawan Singh) देवी माता पर आधारित सॉन्ग लेकर आ चुके है। जो आते ही दर्शकों तरफ से इस गीत को लेकर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। जिस पर व्युज भी तेजी से आ रहे है।
Pawan Singh का नया गाना ‘चुनरिया लहरे माई के’ हुआ रिलीज
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भारत के हर त्योहारों का ध्यान रखती है। बीते सभी छोटे बड़े त्योहार पर भोजपुरी निर्माताओं ने इन शुभ अवसर पर अपने म्यूजिक एल्बम को रिलीज किया है। ऐसे में इस बार भी नवरात्रि को देखते हुए भोजपुरी सिनेमा की तरफ से कई देवी गीत रिलीज हो चुके है। ऐसे में आज खेसारी लाल यादव के बाद Pawan Singh अपना गीत से भक्तों के दिल जीत रहे है। आज 25 सितंबर को रिलीज हुआ इसका टाइटल ‘चुनरिया लहरे माई के’ जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है।
गाने में दिखा भक्ति, विश्वास और प्रेम
इस भक्ति सॉन्ग में Pawan Singh के साथ चाँदनी सिंह देखने को मिली है। जिसमे ये दो जोड़ी देशी अंदाज में पारंपरिक तरह से मां दुर्गा माता की पूजा पाठ करते दिख रहे है। दोनों की भक्ति के साथ इसमे मां दुर्गा की झलक भी देखने को मिली है। पवन सिंह के इस भक्ति अंदाज को देखकर फैंस ‘चुनियरिया लहरे माई के’ गीत पर अपना जबरदस्त प्यार दे रहे है। जिसमे पूजा पाठ वाले वाले रंग बिरंगे वाले दृश्य विडियो को खास बना रहे है।
Video Credit: @PawanSinghOfficial009
पवन सिंह पर फिर फैंस ने फिर लुटाया प्यार
घोषणा के बाद एक्टर इस गाने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे। ऐसे में रिलीज होते है इस गीत पर फैंस ने एक्टर पर खूब प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा ‘TRP का किंग आ गया फिर से धमाल मचाने’ एक फैन ने लिखा ‘में इस गाने का काफी इंतेजार कर रहा था, मुझे ऐसा लगा कि, समय रुक गया’ जबकि एक यूजर ने कहा ‘इसका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा, बिना पवन सिंह के नवरात्रि अधूरी लग रही थी’ इसके अलाबा एक ने लिखा ‘अब हुआ न दुर्गा पूजा सफल’।
गाने के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी
तेजी से यूट्यूब पर देखा जा रहा ‘चुनियरिया लहरे माई के’ गाने पर लगभग 1 लाख से व्युज आ चुके है। जिसकी बजह लिरिक्स के साथ आवाज में सिंगर की भक्ति जोश जिसकी मधुर आवाज और बोल श्रद्धा का एहसास कराते है। फ़िहलाल सिंह की आवाज में ‘चुनियरिया लहरे माई के’ में बोल आलम दिलशाद और संगीत अजय सिंह का है। जिसमे कोरियोग्राफी गोल्डी जयसवाल तथा डायरेक्टर बिभांशू तिवारी है।
ये भी पढ़े…
- Pawan Singh: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा ‘Rise and Fall Show’ फैंस हुए निराश
- New Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि पर आधारित नए भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
- Godfather Bhojpuri Movie Song: फैंस के लिए खुशखबरी, खेसारी का ‘नजरिया नजर से’ सॉन्ग आ रहा है

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।