120 Bahadur Teaser 2 Out: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 120 Bahadur का Teaser काफी दिन पहले रिलीज किया गया था। जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था। किन्तु दूसरे टीजर ने रिलीज होकर धमाल मचा दिया है। टीजर में कुछ सीन देखकर ही 120 बहादुर का टीजर साल का सबसे बेस्ट टीजर में से एक बताया जा रहा है। दरअसल आज आज 28 सितंबर को 120 बहादुर का टीजर रिलीज हो चुका है चलिए जानते है कैसा है…
120 बहादुर फिल्म का दूसरा टीजर हुआ रिलीज
इस बार युद्ध आधारित फिल्मी कहानी में पाकिस्तान नजर नहीं आएगा। कई फिल्में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर बनाई जा चुकी है। और अभी भी बन रही है। लेकिन अब हिन्दी सिनेमा भारत और चीन के तनाव स्थिति को दिखाएगा। सलमान खान की अगली फिल्म भी भारत-चीन के तनावपूर्ण स्थिति पर होने वाली है। तो वही इस फिल्म से पहले फरहान अख्तर 120 बहादुर योद्धा की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे है।
दरअसल 120 बहादुर कुछ समय बाद रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले टीजर आया था। किन्तु आज सेकंड टीजर रिलीज करके इस फिल्म को फिर से चर्चा में ला दिया है। अख्तर की फिल्म का ये दूसरा टीजर इतना इंटरेस्टिंग है कि, इसने फिल्म के लिए हर किसी को एक्साइटेड कर दिया है।
क्या है टीजर में
दरअसल आज आधिकारिक रूप से 12 बहादुर का दूसरा टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसमे फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में दुशमन सैनिकों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान उनका जोशीला देशभक्ति रूप दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। स्क्रीन पर उनका कॉन्फिडेंस अभिनय जिसमे वे प्रभावशाली लगे जो दर्शाता है वे इस रोल में कितने फिट रहे है। साथ ही अन्य भारतीय जवानों ने भी चीनी सैनिकों के विरुद्ध अपनी वीरगाथा को दिखाया है। जो इमोशनल से भरा है।
1962 युद्ध कर आधारित है फिल्म
साल 1962 में हुए भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था। जिसमे मात्र 120 सैनिकों ने चीन के कई हजार का सामना किया था। ये युद्ध सीमा विवाद पर आधारित था। फिल्म में इन 120 वीरों की कहानी के लेखक सुमित अरोड़ा है। जिसे रजनीश घई फिल्म के निर्देशक है।
इस दिन होगी रिलीज
ये देशभक्ति फिल्म जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही जो 21 नवंबर होगी, बता दे कि, सच्ची घटना पर आधारित है। इसमे राशि खन्ना भी नजर आएगी। साथ ही एजाज खान, आशुतोष शुक्ला और विवान भतेना भी। फिल्म के लीड एक्टर फरहान अख्तर है।
ये भी पढ़े…
- Thama Star Cast Fees: रश्मिका मंदाना ने वसूली थामा निर्माता से मोटी फीस आयुष्मान खुराना को मिले इतने करोड़
- Sunny Deol Next Movie: जाट फिल्म के बाद आ रही है नई बिग बजट फिल्म, जानें पूरी डिटेल्स
- The Bengal Files Box Office Collection Day 23: अक्षय कुमार की फिल्म के सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई जारी

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।