Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म के बाद एक फिर से रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। जहा इस बार भी बॉलीवुड फिल्म के सामने साउथ की बड़ी फिल्म से सामना करना पड़ रहा है। दरअसल आज वरुण धवन की चर्चित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
को सिनेमाघरों में आज शुभ अवसर पर रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म अभी कितने करोड़ कमा चुकी, इसकी डिटेल्स सामने आ चुकी है। चलिए जानते है वरुण धवन की Sunny Sanskari Tulsi Kumari Day 1 Collection कितना हो चुका है।
Table of Contents
पहले दिन कर रही 10 करोड़ को टच
बेबी जॉन की असफलता के बाद वरुण धवन फिर से दर्शकों के पसंदीदा रोल में लौटे है। इस तरह के चुलबुला रोल उन पर शूट करते है। उनकी कॉमिक टाइमिंग को पिछली हिट फिल्मों में अच्छा रिस्पांस मिला है। ऐसे में एक्शन फिल्मों से हटकर वरुण धवन जाह्नवी कपूर के साथ रोमांटिक ड्रामा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की’ फिल्म लेकर आए है। जिसमे वे फिर से रोमांटिक और कॉमेडी अवतार में नजर आ रहे है। हालांकि शशांक खेतान में बनी ये फिल्म आज पहले दिन साधारण कमाई की और है।
SSKTK को कैसा मिल रहा रिस्पांस
रिलीज होते ही वरुण धवन की SSKTK फिल्म शुरुआती तौर कुछ दर्शकों को एंटरटेनर करने में कामयाब हो रही है। सोशल मीडिया पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिसमे उनका अभिनय प्रदर्शन और कहानी को देखकर दर्शकों ने एक्टर का शानदार कमबैक बताया है।
इसका म्यूजिक और स्टोरी भी मजेदार बताई गई है। जबकि कुछ सिनेमा प्रेमियों को वरुण-जाह्नवी की ‘SSKTK’ ज्यादा संतुष्ट नहीं कर पा रही है। चलिए जानते है पहले दिन के कलेक्शन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1

यदि बॉलीवुड और साउथ की 2 बड़ी फिल्म एक साथ रिलीज होती है तो, पहले दिन ज्यादा तर साउथ सिनेमा की मूवी बाजी मारती है। जहा इससे पहले वॉर 2 से अधिक कुली ने बिजनेस किया था। ऐसे में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की नई फिल्म कन्नड़ भाषा की ‘कंतारा चैप्टर 1’ से काफी कम कर रही है। इतना ही नहीं SSKTK कंतारा चैप्टर 1 के कारण अपने घर हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर भी पहले दिन 10 करोड़ कमाने में संघर्ष कर रही है।
Day | Indian Net Collection |
Day 1 | 9.25 करोड़ रुपये |
फिल्म के बारें में
वरुण धवन की ये फिल्म शशांक खेतान द्वारा निर्देशित करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। जिसमे वरुण धवन जाह्नवी कपूर दूसरी बार रोमांटिक किरदार में नजर आ रहे है। इनके अलाबा अहम किरदार में कॉमेडी एक्टर मनीष पॉल साथ ही रोहित सराफ़ और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी भी फिल्म कहानी में अहम हिस्सा है। फ़िहलाल देखना होगा 135 मिनट से बनी ‘सनी संस्कारी की तुसली कुमारी’ पहले वीकेंड में हिट की तरफ बढ़ेंगी या नहीं है।
Note: लेख में सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार SSKTK के पहले दिन के कलेक्शन बताए गए है।
ये भी पढ़े…
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Review: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने
- Akshay Kumar बेटे Aarav Kumar के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले कहा, मैं उसके फैसला का सम्मान करता हूं…

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।