Akshay Kumar Record: अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड, सलमान खान को पछाड़ बने 100 करोड़ क्लब के किंग

Akshay Kumar Record: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हिन्दी सिनेमा में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जिससे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूट चुका है। दरअसल उनकी मौजूदा फिल्म शानदार बिजनेस करते हुए 100 करोड़ के क्लब में दस्तक दे चुकी है। चलिए जानते अक्षय कुमार के नए रिकॉर्ड के बारें में

Akshay Kumar निकले सलमान खान से आगे

बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar जो पिछले 34 साल फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। इस दौरान सुपरस्टार ने अपने करियर में अच्छे और बुरे समय को गहराई से देखा है। खास कर 90 के दशक में जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थी। लेकिन उस असफलता से अक्षय कुमार खूब लड़े है। अपने कड़ी मेहनत और फिल्मों में लग्न होने के कारण फायनली 2000 दशक से उन्हों बड़ी-बड़ी सफलता मिलना स्टार्ट होने लगी थी। लेकिन 2010 का दशक उनके करियर का सबसे सफल साबित हुआ

2010 के बाद न केवल उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी बल्कि वे इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में भी आए साथ ही एक साल में सबसे अधिक पैसे कमाने वाले भी अभिनेता बने थे। फ़िहलाल Akshay Kumar ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया दिया है। उन्होंने अपने न्यू रिकॉर्ड से सुपरस्टार सलमान खान को भी पीछे कर दिया है। जिससे वे इंडस्ट्री के ऐसा कारनामा करने वाले पहले अभिनेता बन चुके है।

अक्षय कुमार ने छोड़ा सलमान खान को पीछे

दरअसल हिन्दी सिनेमा में सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्म देना का रिकॉर्ड भाईजान सलमान खान के पास था किन्तु अब ये रिकॉर्ड टूट चुका जिसे अक्षय कुमार ने तोड़ा है। दरअसल उनकी नई फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने जबरदस्त बिजनेस किया है। हालांकि अभी भी सिनेमाघरों में लगी है। लेकिन ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है। जिसके कारण इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार पहले अभिनेता बन चुके है। जिन्होंने सबसे अधिक भारत से नेट 100 करोड़ी फिल्में दी है।

Akshay Kumar Ka Record
Akshay Kumar Ka Record की रिपोर्ट (इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

इन 19 फिल्मों ने किया 100 करोड़ को पार

बता दे कि, रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ी कुमार की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री उनकी साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हाउसफुल ने साल 2012 में कराई थी। जिसके बाद 2025 तक उनकी 19 फिल्मों ने भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब को जॉइन किया है।

भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्में

  1. हाउसफ़ुल
  2. राउडी राठौर
  3. हॉलिडे
  4. एयरलिफ्ट
  5. हाउसफ़ुल 3
  6. जॉली एलएलबी 2
  7. रुस्तम
  8. टॉयलेट एक प्रेम कथा
  9. गोल्ड
  10. 2.0
  11. केसरी
  12. मिशन मंगल
  13. हाउसफ़ुल 4
  14. गुड न्यूज़
  15. सूर्यवंशी
  16. ओएमजी 2
  17. स्काई फोर्स
  18. हाउसफ़ुल 5
  19. जॉली एलएलबी 3

नई फिल्में करेंगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

अक्षय की आगामी नई फिल्म जिनकी अनाउंसमेंट ने ही फैंस को काफी एक्साइटेड किया था। क्योकि एक्टर अपने पुराने अवतार में आ चुके है। उनकी आगामी फिल्म एक से बढ़कर एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है। खास कर हेरा फेरा 3 इतना ही नहीं प्रियदर्शन के साथ उनके 2 नए प्रोजेक्ट है। हैवान और भूत बंगला ये ऐसी फिल्में है। जिनसे 2026 में रिकॉर्ड कमाई की अपेक्षा रख सकते है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment