Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: कांतारा चैप्टर 1 ने हाउसफुल 5 की टोटल कमाई को महज 4 दिनों में पछाड़ा, जानिए टोटल कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: कांतारा चैप्टर 1 ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की है इस तरह से धमाकेधार कमाई 2025 में किसी भारतीय फिल्म नहीं की है। बीते वीकेंड में इसने 2025 की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे किया है। चार दिनों के वीकेंड में ऋषभ शेट्टी की फिल्म का 2025 में सबसे बड़ा कलेक्शन रहा है। जिससे महज चार दिनों में ही अक्षय कुमार की बड़ी फिल्म ‘हाउसफ़ुल 5’ के लाइफटाइम कमाई को पीछे कर दिया है। जो दर्शाता है कि, कांतारा चैप्टर 1 को लेकर दर्शकों का कितना ज्यादा क्रेज है। चलिए जानते है Kantara Chapter 1 Day 6 Collection के बारें में।

Kantara Chapter 1- कल भी की दमदार कमाई

2 अक्टूबर को रिलीज हुई एक कन्नड़ फिल्म ने पूरे भारत में धमाल मचा दिया है। इसका कलेक्शन 5 भाषाओं से आ रहा है। खास कर कन्नड़ फिल्म होने के बावजूद 2 भाषाओं में इतना जबरदस्त बिजनेस कर रही है कि, ये फिल्म 2025 में सबसे फर्स्ट 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। दरअसल तेलुगु और हिन्दी से ऋषभ शेट्टी की फिल्म को आउटस्टैंडिंग रिस्पांस मिला है। जिसकी सहायता से इसने महज 5 चार दिनों में अक्षय की बिग बजट फिल्म हाउसफुल 5 की टोटल कमाई को पछाड़ चुकी है। जानिए नीचे

कल सोमवार को भी की तगड़ी कमाई

तीन बार 50 करोड़ के आंकड़े को पार करके इसने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं 60 करोड़ के आंकड़े को दो बार पार किया है। जो भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उपलब्धि है। दरअसल पहले दिन 60 करोड़ के पार दूसरे दिन 40 करोड़ के पार तीसरे दिन 55 करोड़ संडे को फिर 60 करोड़ के पार जबकि कल पहले वर्किंग डे होने के बावजूद ‘कांतारा चैप्टर 1’ 31.5 करोड़ कमाकर एक बड़ी सफलता की और इशारा किया।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6

आज छटा दिन है साथ ही नॉन हॉलिडे किन्तु फिल्म सभी भाषाओं में अपना दबदबा दिखा रही है। जिसके चलते कामकाज वाले दिनों में भी ये अपनी कमाई से चौंका रही है। ये फिल्म तेलुगु और हिन्दी भाषा के कारण आज भी जबरदस्त ऑक्यूपेंशी के साथ है। जिसका कलेक्शन 34 करोड़ तक जा सकता है।

डे 161.85 करोड़ रुपये
डे 245.4 करोड़ रुपये
डे 355 करोड़ रुपये
डे 463 करोड़ रुपये
डे 531.5 करोड़ रुपये
डे 634 करोड़ रुपये
टोटल कमाई291 करोड़ रुपये

4 दिनों में ही हाउसफुल 5 की टोटल कमाई को पछाड़ा

इस कन्नड़ फिल्म का क्रेज 4 दिनों की रिकॉर्ड कमाई से लगाया जा सकता है। जिसने महज 4 दिनों में ही अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस पर बूरी तरह पछाड़ दिया है। बता दे कि। निर्माता के अनुसार भारत से लाइफटाइम में हाउसफुल 5 की कमाई 200 करोड़ से अधिक रही थी। किन्तु कांतारा चैप्टर 1 ने लंबी छलांग मारते 4 दिनों में 225.25 करोड़ की कमाई की है।

Note: लेख में सेकनिल्क के अनुसार कांतारा चैप्टर 1 ने 6 दिनों के कलेक्शन बताए गए है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment