Spirit Audio Teaser: प्रभास की नेक्स्ट फिल्म ‘स्पिरिट’ का टीजर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय बने खलनायक

Spirit Audio Teaser: बड़े स्तर पर सदीप रेड्डी द्वारा बनाई जा रही है ‘स्पिरिट’ (Spirit) जिसको लेकर अधिकारिक विडियो सामने आ चुका है। दरअसल प्रभास (Prabhas) के जन्मदिन पर डायरेक्टर ने ऑफिसियल विडियो साझा किया है। जिससे पुष्टि हो चुकी है विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में मुख्य भूमिका में है।

Spirit Teaser: ‘स्पिरिट’ का दमदार टीजर रिलीज

संदीप रेड्डी वांगा एनिमल के बाद अपना अगला प्रोजेक्ट सुपरस्टार प्रभास के साथ मिलकर बना रहे है। फिल्म को भव्यस्तर पर बनाया जा रहा है जिसकी कहानी एक्शन से भरी रोमांचक बताई जा रही है। जिसमे प्राभास लीड रोल में है। काफी समय से फैंस को ‘स्पिरिट’ की झलक देखने को नहीं मिली है। किन्तु सुपरस्टार के जन्मदिन पर निर्माता ने एक ऑडियो टीजर रिलीज किया है। जिसमे दृश्य न होने के बावजूद भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमे कमाल के डायलॉग ने दर्शकों को उत्साहित किया है।

ये भी पढ़े… Thamma Box Office Collection Day 4: थामा ने चार दिनों में ही अजय की सन ऑफ सरदार 2 को चटाई धूल जानिए आज की कमाई

Spirit Audio Teaser लोगों फैंस को आ रहा पसंद

कल 23 अक्टूबर को सुपरस्टार का जन्मदिन था। इस खास मौके पर संदीप रेड्डी बंगा ने ‘स्पिरिट’ का एक आधिकारिक ऑडियो रिलीज किया है। जिसमे प्रभास समेत प्रकाश राज के रोमांचक डायलॉग सुनने को मिल रहे है। हालांकि दृश्य देखने को नहीं मिले है। किन्तु कलाकारों की आवाज से ही इस फिल्म ने दर्शकों की उत्सुकता को बड़ा दिया है। जिसमे डाले गए डायलॉग प्रभास का किरदार वर्दी पहनने का संकेत देती है। खबरों के अनुसार वे आईपीएस आधिकारिक के रोल में है।

जिसे सुनकर एक यूजर ने लिखा ‘ में इंतजार नहीं कर सकता’ एक ने लिखा ‘एक बुरी आदत सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है’ एक ने लिखा, ‘अब इंतजार नहीं हो रहा है’ जबकि एक ने लिखा, ‘इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार’

ये भी पढ़े… Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 35: अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 की कमाई में आई भारी गिरावट जानिए टोटल कलेक्शन

विवेक ओबेरॉय होगे खलनायक की भूमिका में

ऑडियो विडियो से पुष्टि हो चुकी है कि, प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी है। जिसमे वे खलनायक के रोल में है। इनके अलाबा बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और प्रकाश राज भी अहम रोल में है। ये फिल्म भूषणा कुमार और डायरेक्टर के भाई प्रणय रेड्डी वांगा प्रोड्यूस कर रहे है। 2026 में रिलीज हो इस फिल्म में प्रभास का किरदार दमदार एक्शन से भरा बताया जा रहा है। जिसमे वे पहली बार संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment