De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले हफ्ते में ही करने लगी सघर्ष जानिए 7वें दिन की कमाई

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार 2’ इस समय खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। जिस तरह से इसके पहले पार्ट ने 2019 में शुरुआत में ही जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उस तरह का ज़ोर ये फिल्म नहीं दिखा पा रही है। दरअसल जहां इसने 5वें दिन उछाल दिखाया था किन्तु इसने फिर से गिरावट दिखाई है। तो वही 7वें दिन क्या आज ये फिल्म तेजी से कमाई कर रही चलिए जानते है De De Pyaar 2 Day 7 Collection कितना किया है।

दे दे प्यार 2 का प्रदर्शन रहा फीका

पिछले कुछ समय ज्यादा तर बॉक्स ऑफिस पर उन्हीं फिल्मों का जलबा देखने को मिल रहा है। जो बड़े पैमाने पर बिग बजट के साथ बनाई गई हो। साथ ही जिसका माहौल रिलीज से पहले जबरदस्त हो, 2025 में बड़े कलाकारों की कई फिल्में रिलीज हो चुकी है। किन्तु पहले ही दिन से फिल्मों को धीमी शुरुआत मिली है। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 साथ ही सन ऑफ सरदार 2, बागी 4 जैसे अन्य फिल्में है।

ऐसे में इस बार भी अजय देवगन की ‘दे दे प्यार 2’ ने निराशाजनक ओपनिंग ली थी। जिसके कारण ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फस चुकी है। इसकी मौजूदा कलेक्शन को देखकर लग रहा है ये मूवी 100 करोड़ के आंकड़े तक जाना मुश्किल है क्योकि पहले दिन 8.75 करोड़ की ओपनिंग फिर से पहले सोमबार को 4.35 करोड़ का कलेक्शन जो दर्शाता है ये बॉक्स ऑफिस पर कितनी धीमी गति से चल रही है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

हालांकि सोमबार के बाद मंगलवार को थोड़ा सा उछाल आया था। किन्तु छठे दिन कल फिर से इसने संघर्ष कर किया है जहां ये 4 करोड़ तक भी नहीं जा सकी। ऐसा मौजूदा प्रदर्शन सफलता हासिल नहीं कर सकता है क्योकि फिल्म पहले हफ्ते में ही चल रही है। आज भी 7वें दिन वही धीमी गति देखी जा रही है। आज DDPD 2 ने 7वें दिन 3.05 करोड़ की कमाई की।

टोटल भारतीय नेट कमाई: 50.8 करोड़ रुपये

ये भी पढ़े… Jatadhara Collection Day 11: 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर सिमटी साउथ फिल्म ‘जटाधारा’ जानिए टोटल कमाई

विदेशों से कमा डाले इतने करोड़

ओवरसीज कमाई की बजह से दे दे प्यार 2 100 करोड़ के आंकड़े को टच करने दम रखती है। हालांकि इस बड़ी फिल्म के लिए वर्ल्डवाइड 100 करोड़ को टच करना ज्यादा मुश्किल नहीं होना चाहिए, यदि आगामी दिनों में और गिरावट आती है तो, 100 करोड़ को टच करना मुश्किल हो सकता है। दरअसल 68.5 करोड़ की कमाई ये मूवी वर्ल्डवाइड कर चुकी है।
विदेशों से 15.75 करोड़ रुपये

देखते है कल रिलीज हो रही तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ‘दे दे प्यार 2’ की कमाई और कितना धीमा करती है। बता दे कि, कल शुक्रवार को गुश्ताख इश्क, 120 बहादुर, मस्ती 4 की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री होगी

Note ध्यान दे लेख में बताए गए ‘दे दे प्यार 2’ के 7 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क के अनुसार है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment